पेपर लीक पर जेपी नड्डा का विपक्ष पर पलटवार, बोले- राजनीति नहीं, हर मामले की होगी निष्पक्ष जांच - Daily Lok Manch PM Modi USA Visit New York Yoga Day
August 12, 2026
Daily Lok Manch
धर्म/अध्यात्म

पेपर लीक पर जेपी नड्डा का विपक्ष पर पलटवार, बोले- राजनीति नहीं, हर मामले की होगी निष्पक्ष जांच


पेपर लीक के मुद्दे पर छात्रों और विपक्ष के विरोध-प्रदर्शन के बीच भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर विपक्ष पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि पेपर लीक एक बेहद गंभीर विषय है और इसे राजनीतिक लाभ के लिए इस्तेमाल नहीं किया जाना चाहिए। नड्डा ने कहा कि इस संवेदनशील मुद्दे पर राजनीति करने के बजाय इसकी निष्पक्ष और गहन जांच होनी चाहिए, ताकि सच्चाई देश और जनता के सामने आ सके।
राहुल गांधी के दावों पर दिया जवाब
जेपी नड्डा ने कहा कि बुधवार शाम 4 बजे संसद में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने एक प्रस्तुतीकरण दिया, जिसमें उन्होंने करीब 150 पेपर लीक मामलों का उल्लेख किया। नड्डा ने कहा कि सरकार एक जिम्मेदार सरकार है और राहुल गांधी द्वारा उठाए गए हर मामले की गंभीरता से जांच कराई जाएगी। उन्होंने कहा कि जांच के बाद दूध का दूध और पानी का पानी हो जाएगा तथा सच्चाई देश के सामने रखी जाएगी।
हालांकि, उन्होंने कहा कि शुरुआती तौर पर जिन मामलों की जानकारी उनके संज्ञान में आई है, उनमें कई ऐसे उदाहरण हैं, जहां पेपर लीक की घटनाएं विपक्ष शासित राज्यों में हुई हैं। उन्होंने कहा कि इन तथ्यों को भी देश के सामने रखा जाना जरूरी है।
कांग्रेस शासित राज्यों के उदाहरण गिनाए
जेपी नड्डा ने कहा कि जम्मू-कश्मीर सर्विस सिलेक्शन बोर्ड की परीक्षा में पेपर लीक का मामला सामने आया, जहां कांग्रेस और नेशनल कॉन्फ्रेंस की सरकार है। इसी तरह हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड में पेपर लीक हुआ, जहां कांग्रेस सत्ता में है।
उन्होंने झारखंड का उदाहरण देते हुए कहा कि वहां झारखंड एकेडमिक काउंसिल (जेएसी) की हिंदी और विज्ञान विषय की परीक्षाओं के पेपर लीक हुए। राज्य में कांग्रेस और झारखंड मुक्ति मोर्चा की सरकार है।
तेलंगाना का जिक्र करते हुए नड्डा ने कहा कि वहां इंटरमीडिएट की भाषा परीक्षा और एसएससी की भाषा परीक्षा के पेपर भी लीक हुए। उन्होंने कहा कि राज्य में कांग्रेस की सरकार है, जिसे भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी का समर्थन प्राप्त है।
इसके अलावा उन्होंने तमिलनाडु टीचर्स एजुकेशन यूनिवर्सिटी की बीएड परीक्षा के पेपर लीक और पश्चिम बंगाल में पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा के पेपर लीक का भी उल्लेख किया। उन्होंने कहा कि इन घटनाओं से स्पष्ट है कि पेपर लीक का मुद्दा किसी एक राज्य तक सीमित नहीं है, इसलिए इसे राजनीतिक रंग देने के बजाय सभी मामलों की निष्पक्ष जांच होनी चाहिए।

Related posts

हिमाचल से लेकर उत्तराखंड तक बारिश का तांडव, 90 साल पुराना रेलवे पुल भरभरा कर ढह गया, वैष्णो देवी मार्ग भी डूबा, देखें वीडियो

admin

11 जुलाई, शुक्रवार का पंचांग और राशिफल

admin

22 नवंबर, शनिवार का पंचांग और राशिफल

admin

Leave a Comment