उत्तराखंड टेक्निकल यूनिवर्सिटी सेमेस्टर परीक्षा पेपर लीक मामले में सहायक प्रोफेसर गिरफ्तार - Daily Lok Manch PM Modi USA Visit New York Yoga Day
August 11, 2026
Daily Lok Manch
अपराध उत्तराखंड

उत्तराखंड टेक्निकल यूनिवर्सिटी सेमेस्टर परीक्षा पेपर लीक मामले में सहायक प्रोफेसर गिरफ्तार



उत्तराखण्ड प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (UTU) की सम-सेमेस्टर परीक्षा में कथित पेपर लीक मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए शिवालिक कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग, झाझरा के सहायक प्रोफेसर आशीष कुमार गुप्ता को गिरफ्तार किया है।

पुलिस के अनुसार, विश्वविद्यालय के परीक्षा नियंत्रक डॉ. विनय कुमार पटेल की शिकायत पर प्रेमनगर कोतवाली में मामला दर्ज किया गया। आरोप है कि अभियुक्त ने परीक्षा से पहले व्हाट्सएप ग्रुप और अन्य माध्यमों से छात्रों के साथ ऐसे महत्वपूर्ण प्रश्न साझा किए, जिनका परीक्षा के प्रश्नपत्र से काफी मेल पाया गया।

विश्वविद्यालय की आंतरिक जांच समिति की जांच में भी यह सामने आया कि परीक्षा से पहले छात्रों के व्हाट्सएप ग्रुप और आंतरिक पोर्टल पर समान प्रश्न साझा किए गए थे। जांच में इसे परीक्षा प्रणाली की गोपनीयता भंग करने और छात्रों को अनुचित लाभ पहुंचाने का मामला माना गया।

मामले की गंभीरता को देखते हुए एसएसपी देहरादून के निर्देश पर पुलिस ने साक्ष्य जुटाकर नामजद आरोपी आशीष कुमार गुप्ता को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के कब्जे से मिले इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों की जांच की जा रही है। साथ ही पुलिस इस मामले में अन्य संभावित आरोपियों की भूमिका की भी जांच कर रही है।

पुलिस ने इस संबंध में भारतीय न्याय संहिता (BNS) की विभिन्न धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।

Related posts

सीएम धामी के बड़ा फैसला यूकेएसएसएससी की पांच परीक्षाएं रद की

admin

कल दो दिवसीय दौरे पर उत्तराखंड आएंगे भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन

admin

हल्द्वानी में सीएम धामी का युवाओं से संवाद, कहा – सकारात्मक बदलाव का सशक्त माध्यम बना सोशल मीडिया

admin

Leave a Comment