वर्ल्ड बॉक्सिंग चैंपियनशिप में भारत की बॉक्सर निखत जरीन ने जीता गोल्ड मेडल, नीतू घंघस और स्वीटी बूरा ने भी जीते थे स्वर्ण - Daily Lok Manch PM Modi USA Visit New York Yoga Day
August 3, 2026
Daily Lok Manch
राष्ट्रीय स्पोर्ट्स

वर्ल्ड बॉक्सिंग चैंपियनशिप में भारत की बॉक्सर निखत जरीन ने जीता गोल्ड मेडल, नीतू घंघस और स्वीटी बूरा ने भी जीते थे स्वर्ण

भारतीय बॉक्सिंग के लिए 2 दिन शनिवार और रविवार बहुत ही स्वर्णिम रहे। 1 दिन पहले शनिवार को नीतू घंघस और स्वीटी बूरा स्वर्ण पदक जीता था। आज एक बार फिर भारत की झोली में एक और गोल्ड मेडल हासिल हो गया है। ‌भारत की स्टार बॉक्सर निखत जरीन ने दिल्ली में चल रही वर्ल्ड बॉक्सिंग चैंपियनशिप में लगातार दूसरा गोल्ड मेडल जीत लिया है। वे ऐसा करने वाली दूसरी भारतीय मुक्केबाज बनी हैं। उनसे पहले मैरीकॉम यह कारनामा कर चुकी हैं। यह इस चैंपियनशिप में भारत का तीसरा गोल्ड मेडल है। निखत से पहले स्वीटी और नीतू ने गोल्ड जीते हैं। 50 किग्रा वेट कैटेगरी में बतौर डिफेंडिंग चैंपियन उतरी 26 साल की निखत ने वियतनाम की दो बार की एशियन चैंपियन गुयेन थी ताम को 5-0 से हराया। एक दिन पहले नीतू घंघस और स्वीटी बूरा ने भी गोल्ड जीते थे।

Related posts

पाकिस्तानी गोलाबारी में भारतीय जवान शहीद

admin

दिल्ली में केंद्र सरकार के खिलाफ कांग्रेस प्रदर्शन करने सड़क पर उतरी तो सीएम ममता बनर्जी पीएम मोदी से मुलाकात करते हुए नजर आईं

admin

बुधवार रात 10 बजे तक प्रमुख खबरों की सुर्खियां

admin

Leave a Comment