राजस्थान के जैसलमेर में भारतीय वायुसेना का विमान मिग-21 क्रैश, पायलट की मौत - Daily Lok Manch PM Modi USA Visit New York Yoga Day
June 24, 2026
Daily Lok Manch
राष्ट्रीय

राजस्थान के जैसलमेर में भारतीय वायुसेना का विमान मिग-21 क्रैश, पायलट की मौत

आज एक और दुख भरी खबर है। शाम करीब 8:30 बजे भारतीय वायुसेना का विमान मिग-21 राजस्थान के जैसलमेर के पास दुर्घटनाग्रस्त हो गया। इस हादसे में पायलट की मौत की खबर है। क्रैश होने के बाद मिग-21 में आग लग गई। धमाके की आवाज सुनकर आसपास गांव के लोग मौके पर पहुंच गए। घटना की सूचना पर फायर ब्रिगेड की टीम भी मौके पर पहुंच गई है और आग बुझाने में जुटी है। जिस जगह जेट गिरा है, वह सुदासरी डेजर्ट नेशनल पार्क में है और पाकिस्तान बॉर्डर के पास है। यह एरिया आर्मी के कंट्रोल में है। हादसे की जगह जैसलमेर से करीब 70 किमी दूर है। बताया जा रहा है कि यह भारतीय वायुसेना का विमान अपने रेगुलर उड़ान पर था। ‌बता दें कि इसी महीने 8 दिसंबर को तमिलनाडु के कुन्नूर में mi-17 हेलीकॉप्टर क्रैश होने से देश के पहले सीडीएस बिपिन रावत समेत 14 लोगों की दुखद मृत्यु हो गई थी। 

Related posts

बंगाली फिल्म इंडस्ट्रीज की मशहूर अभिनेत्री एंड्रिला शर्मा का 24 साल की आयु में निधन

admin

रूस-यूक्रेन के बीच युद्ध को रोकने के लिए सुप्रीम कोर्ट में हुई सुनवाई के दौरान चीफ जस्टिस ने खुद ही अपने आप से पूछा 

admin

बड़ी खबर : “हंसाने वाला पूरे देश को रुला गया”, हमेशा याद रहेगी राजू श्रीवास्तव की कॉमेडी

admin

Leave a Comment