यूपी में ट्रक चालक बीच शहर में कार को कई किलोमीटर तक घसीटता गया, कार सवारों ने कूदकर बचाई जान, पीछे दौड़ती गई पुलिस ने ट्रक को रोका, देखें रोंगटे खड़े कर देने वाला वीडियो - Daily Lok Manch PM Modi USA Visit New York Yoga Day
April 10, 2026
Daily Lok Manch
अपराध उत्तर प्रदेश

यूपी में ट्रक चालक बीच शहर में कार को कई किलोमीटर तक घसीटता गया, कार सवारों ने कूदकर बचाई जान, पीछे दौड़ती गई पुलिस ने ट्रक को रोका, देखें रोंगटे खड़े कर देने वाला वीडियो

यहां देखें वीडियो 👇

उत्तर प्रदेश में रविवार रात में एक ऐसी घटना हुई जिसने भी देखा सभी के रोंगटे खड़े हो गए। यूपी के मेरठ के बीच शहर में एक ड्राइवर शराब के नशे में कंटेनर भगाया जा रहा था। ‌ रास्ते में एक कार को कई किलोमीटर तक घसीट ले गया। कार में सवार चार लोगों ने कूदकर जान बचाई। यह चालक ट्रक को लेकर दिल्ली की ओर जा रहा था। घटना के समय वहां मौजूद लोगों ने मोबाइल से वीडियो बना लिया और वायरल कर दिया। बता दें कि रविवार रात मेरठ के थाना परतापुर थाना क्षेत्र में ये घटना हुई है। आरोपी ड्राइवर कार को रिठानी से घसीटते हुए परतापुर थाना के पास तक लाया। कंटेनर ड्राइवर इतना नशे में था कि उसे कुछ समझ नहीं आ रहा है। कार सवार युवकों ने किसी तरह कूदकर अपनी जान बचाई। हालांकि इसके बाद भी नशेड़ी ड्राइवर रुका नहीं और कार को घसीटते हुए आगे ले जाता रहा।

रविवार रात मेरठ के प्रतापपुर क्षेत्र में कंटेनर चालक कार को कई किलोमीटर तक घसीटता रहा।



इस घटना की सूचना किसी ने पुलिस को दे दी। पुलिस काफी दूर तक ट्रक के पीछे दौड़ती रही आखिरकार पुलिस ने ट्रक चालक को रोकने में सफलता प्राप्त की। पुलिस ने ट्रक चालक को गिरफ्तार कर लिया है। कार में सवार चार लोगों को मामूली चोटे आई हैं। शुक्र ही सभी की जान बच गई है। कार सवार अनिल कुमार ने बताया कि ट्रक ड्राइवर ने कई बार टक्कर मारी । पुलिस ने बताया कि आरोपी ट्रक ड्राइवर की पहचान अमित के रूप में हुई है। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। एसपी सिटी पीयूष सिंह का कहना है कि परतापुर पुलिस को सख्त कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए हैं।

Related posts

आजमगढ़ में मिली हार के बाद मायावती ने भाजपा पर दिया बड़ा बयान, रामपुर में भड़के सपा नेता आजम खान ने कहा, यह न चुनाव थे न नतीजे हैं

admin

भोजपुरी फिल्म अभिनेत्री कांग्रेस में हुईं शामिल, यूपी चुनाव से पहले प्रियंका गांधी को मिला साथ

admin

योगी सरकार ने यूपी में दसवीं तक के सभी स्कूल 16 जनवरी तक बंद किए

admin

Leave a Comment