Uttarakhand DIPR
Uttarakhand DIPR
October 23, 2026
Daily Lok Manch
उत्तर प्रदेश राष्ट्रीय

यूपी में एक और एक्सप्रेसवे बनकर तैयार, उद्घाटन की शुरू हुईं तैयारियां

उत्तर प्रदेश को अगले महीने एक और एक्सप्रेसवे की सौगात मिलने जा रही है। बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे  बनकर पूरा तैयार है। आज इसका निरीक्षण करने के लिए झांसी के कमिश्नर और जालौन की डीएम समेत तमाम अधिकारी मौके पर पहुंचे। अधिकारियों ने तैयारियों का जायजा लिया। अगले महीने जुलाई में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बुंदेलखंड एक्सप्रेस वे का उद्घाटन करेंगे। हालांकि अभी तारीख निश्चित नहीं है लेकिन संभावना जताई जा रही है कि अगले महीने ही एक्सप्रेस वे का उद्घाटन होना है। जिसके बाद वाहन सवार फर्राटा भरने लगेंगे। यह बुंदेलखंड एक्सप्रेस वे उत्तर प्रदेश के 7 जिलों से होकर गुजरेगा। चित्रकूट, बांदा, महोबा, हमीरपुर, जालौन, औरेया, इटावा जिले से होते हुए आगरा एक्सप्रेस वे में मिलेगा।  चित्रकूट से दिल्ली का सफर छह घंटे में पूरा किया जा सकेगा। झांसी मंडल के कमिश्नर अजय शंकर पांडेय, डीआईजी जोगिंदर सिंह, जालौन की डीएम चांदनी सिंह ने बुंदेलखंड एक्सप्रेस-वे की तैयारियों का जायजा लिया । ‌

Leave a Comment