यूपी में अखिलेश यादव अब इस सीट से लड़ेंगे विधानसभा चुनाव, पार्टी ने किया एलान - Daily Lok Manch PM Modi USA Visit New York Yoga Day
July 4, 2026
Daily Lok Manch
उत्तर प्रदेश राजनीतिक

यूपी में अखिलेश यादव अब इस सीट से लड़ेंगे विधानसभा चुनाव, पार्टी ने किया एलान

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव के चुनाव लड़ने को लेकर पिछले कई दिनों से चर्चाएं चल रही थी कि वह किस सीट से ताल ठोकेंगे। आजमगढ़ और संभल से अखिलेश के चुनाव लड़ने की चर्चाएं जोरों पर थी। लेकिन गुरुवार शाम को समाजवादी पार्टी ने एलान कर दिया है कि अखिलेश यादव मैनपुरी की करहल विधानसभा सीट से चुनाव लड़ेंगे। बता दें कि समाजवादी पार्टी के लिए आजमगढ़ और मैनपुरी जनपद सबसे मुफीद मानी जाती है। मौजूदा समय में सपा के संरक्षक व पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव मैनपुरी से ही लोकसभा के सांसद हैं। मैनपुरी की करहल विधानसभा सीट समाजवादी पार्टी के लिए शुरू से ही फायदे का सौदा रही है। 

Related posts

उत्तर प्रदेश में आम आदमी पार्टी ने अपने प्रत्याशियों की जारी की दूसरी लिस्ट, देखें किसको कहां से मिला टिकट

admin

दो टूक: सीएम योगी ने प्रदेश में अपराधियों और उपद्रवियों के खिलाफ किया बड़ा एलान

admin

नोएडा-ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेसवे पर बढ़ेगी सुरक्षा, पेट्रोलिंग वाहन से लेकर एंबुलेंस तक की होगी तैनाती

admin

Leave a Comment