भाजपा के दस विधायकों का कटा टिकट, इनको बनाया उम्मीदवार - Daily Lok Manch PM Modi USA Visit New York Yoga Day
July 27, 2026
Daily Lok Manch
उत्तराखंड राजनीतिक

भाजपा के दस विधायकों का कटा टिकट, इनको बनाया उम्मीदवार



उत्तराखंड में आज भारतीय जनता पार्टी ने अपने 59 प्रत्याशियों की पहली सूची जारी की है। जिनमें से पार्टी ने मौजूदा 10 सिटिंग एमएलए का टिकट काट दिया है उनके नाम इस प्रकार हैं। थराली से भोपाल राम टम्टा को टिकट दिया गया है। यहां से मुन्नी देवी का टिकट काटा गया है। कर्णप्रयाग से सुरेंद्र सिंह नेगी का टिकट काटकर अनिल नौटियाल को दिया गया है। खानपुर से कुंवर प्रणव सिंह चैंपियन का टिकट काटकर उनकी पत्नी रानी देवयानी को दिया गया है। हालांकि, कुंवर प्रणव सिंह चैंपियन खुद ही पार्टी से अपनी पत्नी को टिकट देने की मांग कर रहे थे। यमकेश्वर विधानसभा से रितु खंडूरी का टिकट काटकर रेणु बिष्ट को दिया गया है। पौड़ी विधानसभा से विधायक मुकेश कोली का टिकट काटकर राजकुमार पोरी को दिया गया। गंगोलीहाट से मीना गंगोला का टिकट काटकर फकीर राम टम्टा को दिया गया है । कपकोट से बलवंत भौर्याल का टिकट काटकर सुरेश गढ़िया को दिया गया है । द्वाराहाट से महेश नेगी का टिकट काटकर अनिल शाही को टिकट दिया गया है‌ । अल्मोड़ा से कैलाश शर्मा को टिकट देकर विधानसभा उपाध्यक्ष रघुनाथ सिंह चौहान का टिकट काट दिया गया है। काशीपुर से हरभजन सिंह चीमा का टिकट काटकर उनके बेटे त्रिलोक सिंह चीमा को टिकट दिया गया है। यहां भी हरभजन सिंह चीमा ने ही अपने बेटे के लिए पैरवी की थी।

Related posts

उत्तराखंड के कैबिनेट मंत्री हरक सिंह रावत की आलाकमान ने हनक ढीली की, भाजपा से 6 साल के लिए किया गया बर्खास्त

admin

आईएएस अधिकारी बंशीधर तिवारी ने उत्तराखंड में सूचना महानिदेशक का संभाला पदभार, यूपी के इस जिले के हैं निवासी

admin

दिल्ली में राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजना की समीक्षा बैठक में केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी से सीएम धामी ने की मुलाकात, उत्तराखंड में सड़क कनेक्टिविटी को मिली रफ्तार

admin

Leave a Comment