Uttarakhand DIPR
Uttarakhand DIPR
October 19, 2026
Daily Lok Manch
राष्ट्रीय

सदन में अखिलेश यादव की गैरमौजूदगी में शिवपाल यादव ने सीएम योगी से कहा- हम 3 साल आपके संपर्क में रहे, देखें वीडियो





लखनऊ विधानसभा में आज मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता और विधायक शिवपाल यादव के बीच आमने-सामने की चर्चा हुई। इस दौरान सदन में सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव मौजूद नहीं थे। ‌ सीएम योगी ने शिवपाल यादव को कई पुरानी बातें भी याद दिलाई। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शिवपाल यादव से कहा आप संघर्षों से बने हुए हैं। ‌सीएम योगी ने कहा शिवपाल यादव करना बहुत कुछ चाहते थे लेकिन उन्हें करने नहीं दिया गया। ‌ सीएम योगी ने कहा कि हम तो जानते हैं कि आप विकास करना चाहते थे पर काम नहीं करने दिया गया। अगर हमारी तरफ होते तो अच्छा होता। इस पर शिवपाल ने कहा कि हम तीन साल तक आपके संपर्क में रहे। शिवपाल यादव की इस बात पर सीएम योगी ने कहा- हम अब भी संपर्क में हैं। मुख्यमंत्री की बात सुनकर पूरा सदन ठहाकों से गूंज उठा।

Leave a Comment