बड़ी खबर : गृहमंत्री अमित शाह के एक "फोन" के बाद ओमप्रकाश राजभर ने दिया अखिलेश यादव को बड़ा झटका - Daily Lok Manch PM Modi USA Visit New York Yoga Day
July 12, 2026
Daily Lok Manch
उत्तर प्रदेश राष्ट्रीय

बड़ी खबर : गृहमंत्री अमित शाह के एक “फोन” के बाद ओमप्रकाश राजभर ने दिया अखिलेश यादव को बड़ा झटका

पांच महीने पहले उत्तर प्रदेश में हुए विधानसभा चुनाव को लेकर सुभासपा के अध्यक्ष और विधायक ओमप्रकाश राजभर को लेकर अटकलें लगती रही भारतीय जनता पार्टी का दामन थाम सकते हैं। लेकिन राजभर अखिलेश यादव के साथ ही बने रहे। अब पिछले कुछ दिनों से राष्ट्रपति के चुनाव को लेकर एक बार फिर से राजभर को अपने पाले में लाने के लिए भाजपा ने फिर कोशिश शुरू की। भाजपा हाईकमान चाहता था कि एनडीए की राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू ओमप्रकाश राजभर अपना समर्थन दें। आखिरकार कई दिनों की मशक्कत के बाद राजभर अब अखिलेश यादव को बड़ा झटका दिया है। सुभासपा के अध्यक्ष और सपा गठबंधन के सहयोगी ओम प्रकाश राजभर ने राष्ट्रपति चुनाव में अपना दिशा बदल ली है। राजभर ने गठबंधन से अलग बीजेपी समर्थित एनडीए की उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू को समर्थन देने का एलान किया है। लखनऊ में प्रेस कांफ्रेंस बुलाकर ओम प्रकाश राजभर ने सपा के साथ अपने अनबन को साफ कर दिया है। राजभर ने कहा- मैंने अखिलेश यादव का इंतजार किया। रिस्पॉन्स नहीं मिला उसके बाद ये निर्णय लिया। ओम प्रकाश राजभर ने कहा कि हमें सीएम योगी आदित्यनाथ ने बुलाया और मैं डिनर पार्टी में गया. जहां द्रौपदी मुर्मू ने कहा कि आप कमजोर की लड़ाई लड़ते हो तो हमारा समर्थन करें। 12 जुलाई को मेरे पास अमित शाह जी का फोन आया। मिलने को कहा तो मैं मिलने गया था। गृहमंत्री अमित शाह ने द्रौपदी मुर्मू को समर्थन करने को कहा। हमने अपनी पार्टी के एमएलए के साथ मीटिंग की। हमारी पार्टी द्रौपदी मुर्मू का समर्थन करती है। मुख्तार अंसारी के बेटे और विधायक अब्बास अंसारी भी द्रौपदी मुर्मू को समर्थन करेंगे। ओमप्रकाश के इस फैसले के बाद अखिलेश यादव को बड़ा झटका माना जा रहा है। 

यह भी पढ़ें–

Related posts

VIDEO Union minister Anurag Thakur play cricket Gulmarg Jammu Kashmir : हिमाचल प्रदेश में भारी बर्फबारी से कई संपर्क मार्गों पर आवाजाही ठप, केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने बर्फबारी के बीच क्रिकेट खेली, देखें वीडियो

admin

1st April New Financial year start LPG price Reduced नए वित्त वर्ष का आज हुआ आगाज- 1 अप्रैल बदलाव की तारीख : कमर्शियल गैस सिलेंडर हुआ सस्ता, इसके अलावा जानिए 12 बड़े बदलाव जो सीधे ही आम लोगों से जुड़े हैं

admin

Mathura banke Bihari Mandir accident : वृंदावन में दुखद हादसा : प्रसिद्ध धार्मिक स्थल बांके बिहारी मंदिर के पास बंदरों के झगड़ों में गिरा मकान का छज्जा, 5 श्रद्धालुओं की मौत, 10 घायल, रेस्क्यू जारी

admin

Leave a Comment