लखनऊ में पीएम मोदी ने सीएम योगी के कंधे पर हाथ रख की मंत्रणा की, सोशल मीडिया पर खूब सुर्खियों में है यह तस्वीर - Daily Lok Manch PM Modi USA Visit New York Yoga Day
August 11, 2026
Daily Lok Manch
उत्तर प्रदेश राजनीतिक

लखनऊ में पीएम मोदी ने सीएम योगी के कंधे पर हाथ रख की मंत्रणा की, सोशल मीडिया पर खूब सुर्खियों में है यह तस्वीर

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तीन दिवसीय दौरे पर उत्तर प्रदेश गए थे। दौरे के पहले दिन 19 नवंबर को पीएम मोदी महोबा और झांसी में थे। उसके बाद 20 और 21 तारीख को राजधानी लखनऊ में रहे। यह पहला मौका था जब प्रधानमंत्री ने 3 दिन अपने उत्तर प्रदेश में बिताए हो। लखनऊ में पीएम मोदी ने पूरे देश के डीजीपी सम्मेलन को संबोधित किया और आंतरिक मुद्दे पर चर्चा की। वे लखनऊ स्थित राजभवन में ठहरे हुए थे। प्रधानमंत्री मोदी उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के कंधे पर हाथ रखकर राजभवन में दिखाई दिए। इस फोटो को स्वयं सीएम योगी ने रविवार दोपहर कुमार सोशल मीडिया पर शेयर किया है।

इस दौरान मोदी और योगी के बीच किसी मुद्दे पर गहन चर्चा हो रही है। दोनों नेताओं के बीच केमिस्ट्री भी साफ दिखाई दे रही है। ऐसा लगता है जैसे मोदी कोई सीख, कोई समझाइश योगी को दे रहे हों। सीएम योगी ने लिखा कि, ‘हम निकल पड़े हैं प्रण करके..अपना तन-मन अर्पण करके..जिद है एक सूर्य उगाना है..अम्बर से ऊंचा जाना है..एक भारत नया बनाना है’ । दूसरी ओर प्रधानमंत्री और योगी आदित्यनाथ की इस तस्वीर पर विपक्ष के नेता अखिलेश यादव ने शायराना अंदाज में तंज कसा है। उन्होंने लिखा- दुनिया की खातिर, सियासत में कभी यूं भी करना पड़ता है बेमन से कंधे पर रख हाथ, कुछ कदम संग चलना पड़ता है।

Related posts

यूपी चुनाव के लिए भाजपा ने जारी किया अपना मेनिफेस्टो, जानिए जनता से इस बार क्या-क्या किए वायदे

admin

अखिलेश यादव की करहल सीट से सपा इनको उतार सकती है चुनाव मैदान में

admin

यूपी में आम आदमी पार्टी ने 26 जिला अध्यक्ष नियुक्त किए, इन्हें दी गई जिम्मेदारी, देखें लिस्ट

admin

Leave a Comment