Uttarakhand DIPR
Uttarakhand DIPR
October 25, 2026
Daily Lok Manch
राजनीतिक राष्ट्रीय

सीएम केजरीवाल हरिद्वार में आज रोड शुरू कर दिखाएंगे ताकत, कर सकते हैं कोई घोषणा

दिल्ली के उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया पिछले दिनों उत्तराखंड के दो दिन के दौरे पर आए थे। आज इसी कड़ी में आम आदमी पार्टी के संयोजक और मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल उत्तराखंड के हरिद्वार में एक दिनी दौरे पर पहुंचे हैं। हरिद्वार में केजरीवाल रोड शो कर अपनी ताकत दिखाएंगे। इसके बाद अरविंद केजरीवाल प्रेसवार्ता करेंगे। बता दें कि मुख्यमंत्री केजरीवाल हर बार उत्तराखंड के दौरे पर कोई बड़ी घोषणा करते आ रहे हैं। विधानसभा चुनाव को देखते हुए संभव है आज भी कुछ नया एलान कर सकते हैं।केजरीवाल के इस दौरे को लेकर आप कार्यकर्ता काफी उत्साहित हैं। इससे पहले अरविंद केजरीवाल उत्तराखंड में देहरादून और हल्द्वानी का दौरा कर चुके हैं और इस बार हरिद्वार पहुंच कर वो कार्यकर्ताओं का जोश बढ़ाएंगे । इससे पहले मनीष सिसोदिया उत्तराखंड के दो दिवसीय दौरे पर आए थे जिन्होंने देहरादून और उत्तरकाशी के कार्यक्रमों में भाग लेते हुए आप के सीएम उम्मीदवार कर्नल अजय कोठियाल को गंगोत्री सीट से प्रत्याशी घोषित किया था।







Leave a Comment