खटीमा में सीएम धामी ने होली मिलन समारोह में कलाकारों के साथ किया डांस, केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री भी थिरके - Daily Lok Manch PM Modi USA Visit New York Yoga Day
April 10, 2026
Daily Lok Manch
उत्तराखंड

खटीमा में सीएम धामी ने होली मिलन समारोह में कलाकारों के साथ किया डांस, केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री भी थिरके

यहां देखें वीडियो 👇

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी शनिवार, 4 मार्च को खटीमा पहुंचे। अपने दौरे के दौरान सीएम धामी ने खटीमा में आयोजित कई कार्यक्रमों में भाग लिया। इस मौके पर उन्होंने शिक्षा भारती आदर्श स्कूल के वार्षिक समारोह का भी शुभारंभ किया। इस मौके पर मुख्यमंत्री ने बच्चों को विकास और श्रेष्ठ समाज के निर्माण में शिक्षा के महत्व योगदान को लेकर जानकारियां दी। इसके बाद मुख्यमंत्री ने खटीमा में थारू जनजाति महिलाओं पुरुषों साथ होली खेली। इस मौके पर सीएम धामी और केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री अजय भट्ट ने थारू कलाकारों के साथ डांस भी किया । बता दें कि उधम सिंह नगर के जनपद खटीमा में शनिवार से दो दिवसीय उत्तराखंड जनजाति एवं अंतरराष्ट्रीय धारू सम्मेलन की शुरुआत हुई। इसी कार्यक्रम में सीएम धामी और केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री अजय भट्ट भाग लेने पहुंचे थे। थारू विकास भवन में आयोजित कार्यक्रम में उत्तराखंड की पांचों जनजातियों के साथ हो नेपाल और बिहार में रहने वाली थारू जनजाति के लोगों ने भाग लिया। इसके बाद सीएम धामी उत्तराखंड में स्थित नेपाल के बनबसा बॉर्डर पहुंचे यहां पर होली मिलन समारोह में भाग लिया। इसके अलावा मुख्यमंत्री बनबसा में सैनिकों से भी मिले।

Related posts

मसूरी की रहने वाली डॉ मृणालिनी भारद्वाज ने मिसेज इंडिया फर्स्ट रनर अप का खिताब जीतकर दूसरे स्थान पर बनाई जगह

admin

Earthquake धरती हिली : दिल्ली-एनसीआर, उत्तराखंड, यूपी समेत उत्तर भारत में “तेज भूकंप के झटके”, दहशत में लोग घरों-ऑफिसों से निकल कर मेट्रो पुल के नीचे आ गए, देखें वीडियो

admin

चावला गैंगरेप मामले में आरोपियों को सर्वोच्च अदालत से बरी किए जाने पर मुख्यमंत्री धामी, त्रिवेंद्र सिंह और हरीश रावत ने कहा- बेटी को न्याय दिलाने के लिए लड़ेंगे लड़ाई

admin

Leave a Comment