कांग्रेस की "भारत जोड़ो यात्रा" में सोनिया गांधी ने राहुल गांधी के साथ कर्नाटक के मांड्या जिले में की पदयात्रा - Daily Lok Manch PM Modi USA Visit New York Yoga Day
March 24, 2026
Daily Lok Manch
राष्ट्रीय

कांग्रेस की “भारत जोड़ो यात्रा” में सोनिया गांधी ने राहुल गांधी के साथ कर्नाटक के मांड्या जिले में की पदयात्रा

कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी काफी समय के बाद किसी सार्वजनिक कार्यक्रम में दिखाई दी हैं। सात सितंबर से कन्याकुमारी से शुरू हुई कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा में आज सोनिया गांधी भी शामिल हुई हैं। कर्नाटक के मांड्या जिले के पांडवपुरा से सोनिया गांधी भारत जोड़ो यात्रा में जुड़ी हैं। यात्रा में शामिल होने के लिए सोनिया गांधी तीन अक्टूबर को ही मैसूर पहुंच गई थीं। यात्रा में जुड़ने से पहले सोनिया गांधी ने बेगुर में एक मंदिर में दर्शन पूजन किया। करीब 15 मिनट तक पैदल चलने के बाद राहुल ने सोनिया को वापस कार में भेज दिया। हालांकि, कुछ देर आराम करने के बाद सोनिया फिर से पैदल यात्रा में शामिल हो गईं। सोनिया एक महीना पहले ही कोरोना से उबरी हैं। अभी उनका स्वास्थ्य पूरी तरह से ठीक नहीं हुआ है।

Bharat jodo Yatra

Related posts

उत्तराखंड में भाजपा नए मुख्यमंत्री की तलाश में तो कांग्रेस हार के बाद कर रही मंथन

admin

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश बाबू से एक बार फिर हुई “मिस्टेक”, मंच पर पीएम मोदी के बजाय पूर्व पीएम अटल बिहारी वाजपेयी को धन्यवाद करने लगे, वीडियो

admin

कश्मीर-हिमाचल और उत्तराखंड में शुरू हुई बर्फबारी, नए साल का जश्न मनाने पहुंचे लोगों के खिले चेहरे

admin

Leave a Comment