August 21, 2026
Daily Lok Manch
राष्ट्रीय

कांग्रेस की “भारत जोड़ो यात्रा” में सोनिया गांधी ने राहुल गांधी के साथ कर्नाटक के मांड्या जिले में की पदयात्रा

कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी काफी समय के बाद किसी सार्वजनिक कार्यक्रम में दिखाई दी हैं। सात सितंबर से कन्याकुमारी से शुरू हुई कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा में आज सोनिया गांधी भी शामिल हुई हैं। कर्नाटक के मांड्या जिले के पांडवपुरा से सोनिया गांधी भारत जोड़ो यात्रा में जुड़ी हैं। यात्रा में शामिल होने के लिए सोनिया गांधी तीन अक्टूबर को ही मैसूर पहुंच गई थीं। यात्रा में जुड़ने से पहले सोनिया गांधी ने बेगुर में एक मंदिर में दर्शन पूजन किया। करीब 15 मिनट तक पैदल चलने के बाद राहुल ने सोनिया को वापस कार में भेज दिया। हालांकि, कुछ देर आराम करने के बाद सोनिया फिर से पैदल यात्रा में शामिल हो गईं। सोनिया एक महीना पहले ही कोरोना से उबरी हैं। अभी उनका स्वास्थ्य पूरी तरह से ठीक नहीं हुआ है।

Bharat jodo Yatra

Leave a Comment