Uttarakhand DIPR
Uttarakhand DIPR
October 13, 2026
Daily Lok Manch
Recent राष्ट्रीय

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश बाबू से एक बार फिर हुई “मिस्टेक”, मंच पर पीएम मोदी के बजाय पूर्व पीएम अटल बिहारी वाजपेयी को धन्यवाद करने लगे, वीडियो




बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से आज एक बार फिर “मिस्टेक” हो गया। मंच पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नाम के स्थान पर सीएम नीतीश कुमार ने पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी का नाम ले लिया। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार हाल के दिनों में अपने विवादित बयानों और असामान्य व्यवहार के कारण सुर्खियों में हैं‌ ।

हाल ही में उन्होंने एक अधिकारी के साथ एक अजीब घटना को अंजाम दिया, जिसमें उन्होंने उनके सिर पर गमला रख दिया। इससे उनकी आलोचना हो रही है और विरोधी उन पर निशाना साध रहे हैं। अब एक बार फिर आज शुक्रवार को रोहतास के बिक्रमगंज में एक कार्यक्रम के दौरान नीतीश कुमार गड़बड़ा गए। वह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा बिहार को दिए गए तोहफों के लिए धन्यवाद देने के लिए मंच पर थे । लेकिन इस दौरान वह अपना संतुलन खो बैठे। हालांकि, उन्हें तुरंत भूल का अहसास हो गया और उन्होंने सुधार लिया। वह पीएम मोदी के बजाय पूर्व पीएम अटल बिहारी वाजपेयी को धन्यवाद करने लगे, हालांकि तत्काल उन्हें भूल का अहसास हुआ और उन्होंने उसे सुधार लिया।

Leave a Comment