संकट में फंसे इमरान खान को याद आया भारत, मोदी सरकार की नीतियों को लेकर किया गुणगान - Daily Lok Manch PM Modi USA Visit New York Yoga Day
July 17, 2026
Daily Lok Manch
अंतरराष्ट्रीय

संकट में फंसे इमरान खान को याद आया भारत, मोदी सरकार की नीतियों को लेकर किया गुणगान

आज पाकिस्तान की इमरान खान सरकार को संसद भवन में अविश्वास प्रस्ताव का सामना करना है। पिछले दिनों पाकिस्तान की सर्वोच्च अदालत ने  अविश्वास प्रस्ताव खारिज को रद कर दिया था। अब एक बार फिर से संसद में विपक्ष इमरान खान सरकार के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव पेश करने जा रहा है। शनिवार दोपहर तक तय हो जाएगा कि इमरान खान की कुर्सी बचेगी या जाएगी। ‌इसी को लेकर शुक्रवार शाम को इमरान ने पाकिस्तान की आवाम को संबोधित किया। ‌इस दौरान उन्होंने भारत की एक बार फिर से खूब जमकर तारीफ की। इमरान ने कहा कि किसी सुपरपावर की हिम्मत नहीं है कि भारत के खिलाफ साजिश करे। उन्होंने कहा कि हमारी विदेश नीति आजाद होनी चाहिए। उन्होंने फिर कहा कि हमारी विदेश नीति भारत जैसी होनी चाहिए। इमरान खान बोले हिंदुस्तान के खिलाफ किसी भी दूसरे देश की हिम्मत नहीं कि वो उसके खिलाफ कुछ भी कह सके। भारत को कोई आंख नहीं दिखा सकता।

Related posts

Budget 2026: विदेश में पढ़ाई और इलाज हुआ सस्ता, सरकार ने टीसीएस में दी बड़ी राहत

admin

Islamabad High Court Imran Khan Toshakhana Case Bail: इमरान खान की सजा पर हाईकोर्ट ने लगाई रोक, जेल से रिहा होंगे पाकिस्तान के पूर्व पीएम

admin

Khalistan Amrit pal Singh supporters Indian embassy Attack शर्मनाक हरकत : खालिस्तान समर्थकों ने लंदन में भारतीय उच्चायोग की बिल्डिंग में घुसकर तोड़फोड़ की, “तिरंगा” उतारा, पूरा देश गुस्से में, देखें वीडियो

admin

Leave a Comment