Uttarakhand DIPR
Uttarakhand DIPR
October 28, 2026
Daily Lok Manch
राष्ट्रीय शिक्षा और रोज़गार

यूपीटीईटी का रिजल्ट घोषित होने के बाद भी लाखों परीक्षार्थी इस वजह से हैं परेशान

आम जीवन में दो शब्द हैं इंतजार और बेसब्री। पिछले काफी समय से उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा यूपीटीईटी का रिजल्ट जानने के लिए लाखों परीक्षार्थी बेसब्री से इंतजार कर रहे थे। लेकिन जैसे ही रिजल्ट घोषित हुआ वैसे ही बेसब्री से इंतजार कर रहे लाखों परीक्षार्थियों का सब्र टूट गया। शुक्रवार दोपहर 2:00 बजे सचिव परीक्षा नियामक प्राधिकारी अनिल भूषण चतुर्वेदी ने यूपीटीईटी का रिजल्ट ऑफिशियल वेबसाइट updeled.gov.in पर जारी किया। कुछ देर बाद ही वेबसाइट पर इतना ट्रैफिक बढ़ गया कि क्रैश ही हो गई। ‌जिससे कई घंटे तक परीक्षार्थी अपना रिजल्ट नहीं पता कर पा रहे हैं। आज जारी किए गए यूपी टीईटी रिजल्ट में प्राइमरी में 38% और अपर प्राइमरी में 28% अभ्यर्थी पास हुए हैं। UPTET 2021 का आयोजन 23 जनवरी, 2022 को उत्तर प्रदेश के विभिन्न केंद्रों में किया गया था। प्राथमिक स्तर और माध्यमिक स्तर की UPTET परीक्षाओं के लिए उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा 2021 के लिए करीब 20 लाख से  उम्मीदवार उपस्थित हुए थे। आपको बता दें कि यूपीटीईटी के परिणाम 30 अप्रैल तक ऑनलाइन उपलब्ध रहेगा। इस महीने के बाद लिंक को हटा दिया जाएगा। इसलिए, उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे जल्द से जल्द अपने स्कोर कार्ड डाउनलोड कर लें।

Leave a Comment