यूपी विधान परिषद चुनाव से एक दिन पहले भाजपा के प्रत्याशी 9 प्रत्याशी जीते, इन सीटों से चुने गए निर्विरोध - Daily Lok Manch PM Modi USA Visit New York Yoga Day
August 14, 2026
Daily Lok Manch
उत्तर प्रदेश

यूपी विधान परिषद चुनाव से एक दिन पहले भाजपा के प्रत्याशी 9 प्रत्याशी जीते, इन सीटों से चुने गए निर्विरोध

उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव के बाद कल यानी शनिवार को एक और चुनाव होने जा रहे हैं। जी हां विधान परिषद (एमएलसी) के लिए कल वोटिंग होगी। ‌इन चुनाव में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की प्रतिष्ठा दांव पर लगी है। एमएलसी चुनाव से एक दिन पहले ही भाजपा ने जबरदस्त अपना खाता खोला। बीजेपी के 9 उम्मीदवार एमएलसी चुनाव जीत गए हैं। भाजपा के 9 विजयी प्रत्याशियों के नाम वागीश पाठक (बदायूं), अशोक अग्रवाल (हरदोई), अनूप गुप्ता (खीरी), श्याम नारायण सिंह उर्फ विनीत सिंह (मिरजापुर-सोनभद्र), जितेन्द्र सिंह सेंगर (बांदा-हमीरपुर), ऋषिपाल सिंह (अलीगढ़,) नरेंद्र भाटी (बुलंदशहर), ओम प्रकाश सिंह (मथुरा-एटा-मैनपुरी), आशीष यादव (मथुरा-एटा-मैनपुरी) हैं। (बता दें कि मथुरा-एटा-मैनपुरी में विधान परिषद की 2 सीटें हैं।) 

अब यूपी विधान परिषद चुनाव की 27 सीटों के लिए शनिवार को वोटिंग होगी। अब 36 सीटों में से 9 सीटों पर भाजपा के प्रत्याशी निर्विरोध जीत गए हैं। जिस वजह से अब सिर्फ 27 सीट पर ही मतदान होंगे। वोटिंग कल सुबह 8 बजे से शुरू होकर शाम 4 बजे तक चलेगी। 12 अप्रैल को मतगणना होगी।

Related posts

सीएम योगी का बड़ा फैसला: अब प्रदेश में हर परिवार का बनेगा “फैमिली कार्ड” जारी किए दिशा निर्देश

admin

यूपी राज्यसभा के लिए भाजपा ने दो और उम्मीदवारों के नामों का किया एलान, देखें लिस्ट

admin

लखीमपुर खीरी हिंसा के आरोपी आशीष मिश्र को मिली राहत

admin

Leave a Comment