August 22, 2026
Daily Lok Manch
उत्तराखंड

दिल्ली-एनसीआर में उमस और तेज धूप से लोग बेहाल, मौसम विभाग का अलर्ट फिर पड़ा फीका



दिल्ली-एनसीआर में मंगलवार को लगातार दूसरे दिन मौसम विभाग का बारिश का पूर्वानुमान गलत साबित हुआ। यलो अलर्ट जारी होने के बावजूद कहीं भी तेज हवा या बारिश देखने को नहीं मिली। अधिकांश इलाकों में दिनभर तेज धूप और उमस ने लोगों को परेशान किया। हालांकि देर शाम एनसीआर के कुछ हिस्सों में हल्की बूंदाबांदी जरूर दर्ज की गई।

दिन के समय तापमान 39 डिग्री सेल्सियस रहने के बावजूद हीट इंडेक्स 40.4 डिग्री तक पहुंच गया, जिससे गर्मी का असर और अधिक महसूस हुआ। सोमवार को भी मौसम का हाल लगभग ऐसा ही रहा था।

मौसम विभाग के अनुसार आने वाले दिनों में गर्मी और बढ़ने के आसार हैं। अनुमान है कि इसी सप्ताहांत तक अधिकतम तापमान 41 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच सकता है।

मंगलवार को दिल्ली का अधिकतम तापमान सामान्य से 0.5 डिग्री कम 39.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि न्यूनतम तापमान सामान्य से 2.2 डिग्री अधिक 27.6 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ। वहीं हवा में नमी का स्तर 68 से 39 प्रतिशत के बीच बना रहा, जिससे उमस ने लोगों की परेशानी और बढ़ा दी।

Leave a Comment