6 मई, मंगलवार का पंचांग और राशिफल - Daily Lok Manch PM Modi USA Visit New York Yoga Day
July 25, 2026
Daily Lok Manch
Recent धर्म/अध्यात्म

6 मई, मंगलवार का पंचांग और राशिफल

🌼🌺 आज का पंचांग🌼🌺

दिनांक -06 मई 2025

दिन – मंगलवार

विक्रम संवत् – 2082

अयन – उत्तरायन

ऋतु – ग्रीष्म

मास – वैशाख

पक्ष – शुक्ल

तिथि – नवमी सुबह 08:38 तक तत्पश्चात् दशमी

नक्षत्र – मघा दोपहर 03:52 तक तत्पश्चात् पूर्वाफाल्गुनी 

योग – ध्रुव रात्रि 12:30 मई 07 तक तत्पश्चात् व्याघात

राहुकाल – दोपहर 03:53 से शाम 05:31 तक

सूर्योदय – 06:03

सूर्यास्त – 07:09

दिशा शूल – उत्तर दिशा में

ब्रह्ममुहूर्त – प्रातः 04:36 से प्रातः 05:20 तक 

अभिजीत मुहूर्त –  दोपहर 12:10 से दोपहर 01:03 तक

निशिता मुहूर्त – रात्रि 12:14 मई 07 से रात्रि 12:58 मई 07 तक 

विशेष – दशमी को कलंबी का शाक त्याज्य है। (ब्रह्मवैवर्त पुराण, ब्रह्म खंड: 27.29-34)

                🌼आज का सुविचार 🌼 

प्रेरणा आपको शुरुआत करवाती है, और आदत आपको आगे बढ़ाती है।

6 मई का राशिफल ——

मेष 

आज आपका मान-सम्मान बढ़ेगा। कोर्ट-कचहरी के मामलों में राहत मिलेगी। कला और कौशल के लिए पुरस्कार मिल सकता है। मनोरंजन के कार्यक्रम में शामिल हो सकते हैं। संतान के करियर की चिंता दूर होगी। व्यवसाय की योजना बनाकर चलें। नौकरी की तलाश में अच्छा अवसर मिलेगा।

वृष 

नए कार्य शुरू करने के लिए आज का दिन शुभ है। वैवाहिक जीवन सुखमय रहेगा। आध्यात्म में रुचि बढ़ेगी। प्रेमी जोड़े एक-दूसरे के साथ समय बिताएंगे। विद्यार्थियों के लिए उच्च शिक्षा के रास्ते खुलेंगे। बेवजह की चिंताओं से बचें। संतान को लेकर मन परेशान हो सकता है।

मिथुन 

आज सकारात्मक परिणाम मिलेंगे। लगातार खुशखबरी सुनने को मिलेगी। कोई मनोकामना पूरी हो सकती है, जिससे घर में पूजा-पाठ का आयोजन हो सकता है। बच्चे आपसे कुछ मांग सकते हैं। व्यवसाय में बदलाव लाभकारी होगा। 

कर्क 

आज का दिन उलझनों से भरा रहेगा। दूसरों पर निर्भर न रहें। सिंगल लोगों की अपने साथी से मुलाकात होगी। पारिवारिक समस्याएं तनाव दे सकती हैं। भक्ति में मन लगेगा। शेयर मार्केट में निवेश से पहले विशेषज्ञ की सलाह लें।

सिंह 

आज भौतिक सुख-सुविधाओं में वृद्धि होगी। लंबी यात्रा की योजना बन सकती है। कार्यक्षेत्र में बड़ी उपलब्धि से मन प्रसन्न रहेगा। ससुराल से धन लाभ होगा। भाइयों से मतभेद हो सकते हैं। विदेश में पढ़ाई के लिए अवसर मिलेगा। 

कन्या 

आर्थिक दृष्टिकोण से आज का दिन अच्छा रहेगा। कार्यक्षेत्र में जूनियर की मदद से समस्या हल होगी। व्यवसाय में नई साझेदारी लाभकारी होगी। सरकारी योजनाओं का लाभ मिलेगा। अनजान लोगों से सावधान रहें।

तुला 

धैर्य और समझदारी से काम करें। कार्यों की कठिनाइयां दूर होंगी. वैवाहिक जीवन सुखमय रहेगा। शारीरिक समस्याओं को नजरअंदाज न करें। पिताजी से बातचीत से समस्याएं सुलझेंगी। तरक्की की राह खुलेंगी।

वृश्चिक 

मेहनत से काम करें, रुके कार्य पूरे होंगे। माताजी के साथ धार्मिक यात्रा की योजना बन सकती है। दोस्तों से तनाव हो सकता है। परिवार के साथ संबंध बेहतर रहेंगे। सरकारी मामलों में सावधानी बरतें। 

धनु 

खर्चों पर ध्यान दें, बेवजह खर्चे तनाव बढ़ा सकते हैं। दोस्त से मुलाकात होगी‌ । जल्दबाजी से काम बिगड़ सकता है। घर की मरम्मत पर खर्च होगा। परिवार से कोई परेशान करने वाली बात सुनने को मिल सकती है।

मकर 

सकारात्मक परिणाम मिलेंगे। मेहनत से सफलता मिलेगी। गुप्त शत्रुओं से सावधान रहें। परिवार में नया मेहमान आ सकता है. कीमती सामान संभालकर रखें। नौकरी के अवसर मिलेंगे। संपत्ति विवाद हो सकता है।

कुंभ 

चुनौतियां रहेंगी। महत्वपूर्ण लोगों से मुलाकात होगी। माता की मदद से मानसिक चिंता दूर होगी। धन का वादा सोच-समझकर करें। संतान की पढ़ाई की चिंता रहेगी।

मीन 

सामाजिक क्षेत्र में लोकप्रियता बढ़ेगी। कार्यक्षेत्र में प्रसिद्धि मिलेगी। बॉस बड़ी जिम्मेदारी दे सकते हैं। आत्मविश्वास मजबूत रहेगा। रुके सरकारी काम पूरे होंगे।

Related posts

VIDEO UP Atiq Ahmad Ashraf Ahmad Shoot out Case CM Yogi First Reaction : यूपी के प्रयागराज में अतीक अहमद और अशरफ की हत्या के 3 दिन बाद आज सीएम योगी ने “तोड़ी चुप्पी”, प्रदेश में अपराधियों को लेकर दिया बड़ा बयान, देखें वीडियो

admin

9 जून, शुक्रवार का पंचांग और राशिफल

admin

Film pataan song besharam rang saffron dress objection : फिल्म पठान को लेकर मध्यप्रदेश के गृहमंत्री ने जताई आपत्ति, अभिनेत्री दीपिका पादुकोण के गाने में भगवा पोशाक पहनने पर सोशल मीडिया पर हिंदू संगठनों का बढ़ा गुस्सा

admin

Leave a Comment