28 मई, बुधवार का पंचांग और राशिफल - Daily Lok Manch PM Modi USA Visit New York Yoga Day
February 12, 2026
Daily Lok Manch
Recent धर्म/अध्यात्म

28 मई, बुधवार का पंचांग और राशिफल

🌼🌺आज का पंचांग 🌺 🌼

दिनांक – 28 मई 2025

दिन – बुधवार
विक्रम संवत् – 2082
अयन – उत्तरायण
ऋतु – ग्रीष्म
मास – ज्येष्ठ
पक्ष – शुक्ल
तिथि – द्वितीया रात्रि 01:54 मई 29 तक तत्पश्चात् तृतीया
नक्षत्र – मृगशिरा रात्रि 12:29 मई 29 तक तत्पश्चात् आद्रा
योग – धृति शाम 07:09 तक  तत्पश्चात् शूल*
राहुकाल – दोपहर 12:37 से दोपहर 02:18 तक
सूर्योदय – 05:55
सूर्यास्त – 07:20
दिशा शूल – उत्तर दिशा में
ब्रह्ममुहूर्त – प्रातः 04:30 से प्रातः 05:12 तक
अभिजीत मुहूर्त – कोई नहीं
निशिता मुहूर्त – रात्रि 12:16 मई 29 से रात्रि 12:58 मई 29 तक
व्रत पर्व विवरण – सर्वार्थसिद्धि योग (प्रातः 05:55 से रात्रि 12:29 मई 29 तक
विशेष – द्वितीया को बृहती (छोटा बैंगन या कटहरी ) खाना निषिद्ध है। (ब्रह्मवैवर्त पुराण, ब्रह्म खंड: 27.29-34)


                 🌼आज का सुविचार🌼


हर सुबह खुद से एक वादा करें – कि आज आप कल से बेहतर होंगे



28 मई का राशिफल——-




मेष राशि

आज आपका आत्मविश्वास पहले से काफी ऊंचा रहेगा। कार्यक्षेत्र में आपकी मेहनत रंग लाएगी। नए अवसर भी आपके सामने आएंगे, जिसमें काफी लाभ की संभावना है। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। लेकिन आपको खानपान पर ध्यान देने की जरूरत है।

वृषभ राशि

धन-संपत्ति को लेकर आज का दिन आपके फेवर में रहेगा। रुका हुआ कार्य पूरा होने की संभावना है। पारिवारिक मामलों में भी सुखद समाचार मिल सकता है। भावनाओं पर नियंत्रण रखें। किसी से भी फालतू की बहसबाजी करने से बचें।

मिथुन राशि

आज का दिन संचार और यात्रा के लिए अनुकूल रहेगा। किसी पुराने मित्र से मुलाकात हो सकती है। वह आपके लिए कोई खुशखबरी ला सकता है। व्यवसाय में लाभ की संभावना है। लेकिन अनुभवी लोगों से सलाह जरूर लें। मानसिक संतुलन बनाए रखें।

कर्क राशि

परिवार में किसी बात को लेकर थोड़ा सा उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकता है। भावनात्मक संतुलन बनाए रखें। कार्यों को शांति से निपटाने का प्रयास करें। सेहत संबंधी सावधानी बरतने की जरूरत है। घर पर मेहमान का आगमन हो सकता है।

सिंह राशि

आज का दिन आपके रचनात्मक कार्यों के लिए उत्तम रहेगा। आपके नेतृत्व गुण उभरकर सबके सामने आएंगे। जीवनसाथी के साथ अच्छा समय बीतेगा। कोई अधूरा काम पूरा हो सकता है। जिसको लेकर आप काफी समय से तनाव में थे।

कन्या राशि

ध्यान और आत्ममंथन के लिए आज का दिन अच्छा दिन है। छोटी-छोटी बातों को दिल पर लेने से बचें। खर्चों पर नियंत्रण रखें। कार्यक्षेत्र में धैर्य से आगे बढ़ना आपके लिए बेहतर रहेगा। घर परिवार का माहौल काफी खुशनुमा बना रहेगा। प्रेमी का साथ दें।

तुला राशि

आज का दिन तालमेल और संतुलन बनाने में आपका व्यतीत हो सकता है। सामाजिक दायरा बढ़ेगा। अपने निर्णयों पर भरोसा रखें, दूसरों की राय से भ्रमित न हों। दूसरे आपको गलत जानकारी दे सकते हैं। इससे बचें।

वृश्चिक राशि


किसी कारण आज आपको तनाव मिल सकत है, लेकिन संयम से काम लें। जरूरी कार्यों को समय पर निपटा लें, इसे टालें नहीं। व्यस्त दिन हो सकता है, पर अंत में संतुष्टि मिलेगी। अगर नौकरी करते हैं तो आज का दिन आपके फेवर में रह सकता है।

धनु राशि

आज आपको भाग्य का साथ मिलेगा। कोई कानूनी या प्रशासनिक मामला आपके पक्ष में जा सकता है। जिसका आपको काफी समय से इंतजार था। उच्च शिक्षा या धार्मिक यात्रा का योग बन सकता है। आत्मविश्वास बढ़ेगा। धैर्य के साथ कार्य करें।

मकर राशि


आज का दिन आपका आर्थिक रूप से अच्छा है। निवेश से लाभ मिल सकता है। कार्यों में मन लगेगा और सीनियर आपकी सराहना करेंगे। लेकिन आपको कड़ी मेहनत और धैर्य के साथ कार्य करने की जरूरत है। परिवार के साथ समय बिताएं। खुशहाली मिलेगी।

कुंभ राशि

अगर आप काफी समय से किसी कार्य को लेकर उलझे हुए हैं तो आज आपका कार्य पूरा हो सकता है। भावनाओं में बहकर निर्णय न लें। समय का सदुपयोग करें और जरूरत से ज्यादा बहस करने से बचें। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा।

मीन राशि

मन आपका आज शांत रहेगा। रचनात्मकता बढ़ेगी और आप कुछ नया करने की सोच सकते हैं। कोई आपको खुशखबरी सुना सकता है। पुराने मित्रों से सहयोग मिलेगा। प्यार और रिश्तों में मिठास रहेगी। व्यवहार को लेकर आपके तारीफ हो सकती है।

Related posts

11 अगस्त, गुरुवार का पंचांग और राशिफल

admin

चैत्र नवरात्रि का छठा दिन: मां कात्यायनी की उपासना करने से भय नहीं रहता, स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं भी होती हैं दूर

admin

VIDEO Shri Krishna Janmashtami 2023 : कृष्ण जन्मोत्सव की देशभर में धूम, 12 साल बाद बन रहा शुभ संयोग, आज और कल दो दिन मनाई जाएगी जन्माष्टमी, मथुरा में हुआ अद्भुत आयोजन, कान्हा की भक्ति में सराबोर हुए श्रद्धालु

admin

Leave a Comment