September 5, 2026
Daily Lok Manch
Recent धर्म/अध्यात्म

19 दिसंबर, मंगलवार का पंचांग और राशिफल

दिनांक:- 19 दिसम्बर 2023

🌺 आज का पंचांग 🌺

दिन:- मंगलवार

युगाब्दः- 5125

विक्रम संवत- 2080

शक संवत -1945

अयन – याम्यायण (दक्षिणायन)

गोल – याम्यायण (दक्षिण गोल)

ऋतु – हेमन्त 

काल (राहु)- पूर्व दिशा

मास – अग्रहायण 

पक्ष – शुक्ल पक्ष

तिथि- सप्तमी 

नक्षत्र – पू.भा.

योग – सिद्धि 

करण- वणिज 

दिशा शूल- उत्तर दिशा में

🌞सूर्योदय:- 6:38

🌑सूर्यास्त:- 5:12

🌞पाक्षिक सूर्य— मूल नक्षत्र में ।

🌸आ का व्रत व विशेष:- पंचक (भदवा) समाप्ति गुरुवार रा. 12:11 उपरांत ।

 🌻🌸 सांस्कृतिक कोष🌸🌻

      अथर्ववेद में रोग निवारण जादू टोना, तंत्र-मंत्र, शाप -वशीकरण, आशीर्वाद, स्तुति आदि का वर्णन है ।

🌚 राहु काल:- दिन के 2:33 से 3:53 बजे तक ।

      🌺🌼आज का सुविचार🌼🌺 

अच्छे संस्कार व्यक्ति में अच्छे चरित्र का निर्माण करते हैं और बुद्धि संगत व्यक्ति के बूढ़े भविष्य का निर्माण करती हैं ।

 19 दिसंबर का राशिफल—-

मेष 

आज का दिन ठीक रहेगा। आज आवश्यक कार्य के लिए आपको बाहर जाना पड़ सकता है। कार्यक्षेत्र में कोई नया काम शुरू कर सकते हैं। व्यापार में लाभ होगा। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। परिवार में मांगलिक कार्यक्रम होंगे। स्वास्थ्य ठीक रहेगा।

वृषभ 

आज के दिन आप कोई नया काम शुरू कर सकते हैं। व्यापार में साझेदारी करना लाभप्रद होगा। मान-सम्मान में बढ़ोतरी होगी। किसी कार्य विशेष के लिए बाहर जाना पड़ सकता है। परिवार में किसी के स्वास्थ्य के कारण आप चिंतित रहेंगे।

मिथुन 

आज आप किसी विपत्ति में फंस सकते हैं। व्यर्थ के वाद-विवाद में न उलझें। वाणी पर संयम रखें। व्यापार में कोई नया काम शुरू न करें। आर्थिक जोखिम न उठायें। परिवार के लोगों से मतभेद बढ़ सकते हैं। अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखें।

कर्क 

आज आप किसी बड़े काम में निवेश कर सकते हैं। परिवार और मित्रों का कार्यक्षेत्र में पूर्ण सहयोग मिलेगा। यदि नवविवाहित हैं, तो फैमिली प्लानिंग कर सकते हैं। पत्नी के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। व्यापार में साझेदारों से संबंध मधुर होंगे।

सिंह 

आज का दिन उतार-चढ़ाव वाला रहेगा। अपने स्वास्थ्य के कारण आप परेशान रहेंगे। मानसिक क्लेश बना रहेगा। वाहन आदि संभालकर कर चलाएं, वरना चोट लग सकती है। पत्नी व परिवार से मतभेद हो सकता है। किसी परिचित का दुखद समाचार मिलेगा। व्यवसाय में पार्टनर से धोखा मिल सकता है।

कन्या 

आज अपने स्वास्थ्य पर ध्यान दें। खानपान पर नियंत्रण रखें। बाहर यात्रा पर जाए, तो वाहन का उपयोग संभालकर करें। व्यापार-व्यवसाय में आज आपको नुकसान उठाना पड़ सकता है। किसी करीबी के कारण आपके हाथ से बड़ा ऑफर निकल सकता है। पत्नी के स्वास्थ्य में गिरावट आयेगी।

तुला 

आज का दिन आपका बहुत अच्छा रहने वाला है। बहुत दिनों से चल रहे खराब स्वास्थ्य से आपको निजात मिलेगी। किसी विशेष व्यक्ति से मिलना होगा। मान-सम्मान में बढ़ोतरी होगी। न्यायालय पक्ष में विजय होगी। व्यापार में नया क्षेत्र बनेगा। नये लोगों से संबंध स्थापित होंगे। लाभ होगा।

वृश्चिक 

आज आप का दिन आपका व्यर्थ की भागदौड़ में निकलेगा। आप जिस कार्य के लिए कुछ दिनो से परेशान हैं, आज आपका वो काम होता हुआ दिखाई देगा। आपको अपने मित्रों से धोखा मिल सकता है। व्यापार में बड़ा लेन देन सोच विचार कर करें। यात्रा आदि में सावधानी बरतें।

धनु 

आज का दिन आपका अच्छा निकलेगा। रुके हुए कार्य पूर्ण होने से मन प्रसन्न रहेगा। पुराने साथी से मिलना होगा। कोई नया काम आज आप शुरू कर सकते हैं। परिवार में कोई शादी संबंध निश्चय हो सकता है। पत्नी का सहयोग और प्रेम प्राप्त होगा।

मकर

आज का दिन शानदार रहेगा। व्यापार-व्यवसाय में लाभ प्राप्त होगा। आर्थिक स्थिति मजबूत बनेगी। आप किसी नये कार्य के शुरुआत करने की योजना पर काम कर सकते हैं। व्यवसाय में सहयोगियों का साथ मिलेगा। कोई नया वाहन मकान खरीद सकते हैं।

कुंभ 

आज आपका स्वास्थ्य बिगड़ सकता है। खानपान पर नियंत्रण रखें। परिवार में आपका सम्मान बना रहेगा। पड़ोसी से मतभेद बढ़ सकते हैं। व्यापार-व्यवसाय में आज आपको हानि उठानी पड़ सकती है। नौकरी वर्ग वालों का अपने अधिकारी वर्ग से वाद विवाद हो सकता है। वाणी पर नियंत्रण रखें।

मीन 

आज का दिन आप कोई नया निर्णय व्यापार व्यवसाय में कर सकते हैं। कार्यक्षेत्र में आज आप परिवर्तन कर सकते हैं। परिवार में आज आपको सबका सहयोग मिलेगा। पत्नी से संबंध ठीक होंगे। स्वास्थ्य ठीक रहेगा। वाहन आदि के चलाने में सावधानी बरतें। वाद-विवाद से दूर रहें।

Leave a Comment