August 24, 2026
Daily Lok Manch
Recent धर्म/अध्यात्म

18 मई, रविवार का पंचांग और राशिफल

🌺🌼आज का पंचांग 🌼 🌺 

दिनांक – 18 मई 2025

दिन – रविवार

विक्रम संवत् – 2082

अयन – उत्तरायण

ऋतु – ग्रीष्म

मास – ज्येष्ठ

पक्ष – कृष्ण

तिथि – षष्ठी पूर्ण रात्रि तक

नक्षत्र – उत्तराषाढा शाम 06:52 तक तत्पश्चात् श्रवण

योग – शुभ प्रातः 06:43 तक, तत्पश्चात् शुक्ल प्रातः 05:53 मई 19 तक, तत्पश्चात् ब्रह्म

राहुकाल – शाम 05:35 से शाम 07:15 तक 

सूर्योदय – 05:57

सूर्यास्त – 07:15 

दिशा शूल – पश्चिम दिशा में

ब्रह्ममुहूर्त – प्रातः 04:32 से प्रातः 05:15 तक 

अभिजीत मुहूर्त – दोपहर 12:10 से दोपहर 01:03

निशिता मुहूर्त – रात्रि 12:15 मई 19 से रात्रि 12:57 मई 19 तक 

व्रत पर्व विवरण – सर्वार्थ सिद्धि योग (प्रातः 05:57 से शाम 06:52 तक)

                     🌼आज का सुविचार 🌼 

हर सुबह खुद से एक वादा करें – कि आज आप कल से बेहतर होंगे ।

18 मई का राशिफल ——-

मेष – आज का दिन संभलकर रहने की जरूरत है। सेहत पर ध्यान दें। पुरानी बीमारी फिर लौट सकती है। परिवार के साथ कुछ बातों को लेकर आपसी कलह या झगड़ा हो सकता है। आज कोई नया कार्य शुरू न करें। अन्यथा नुकसान हो सकता है। वाणी पर संयम रखें। वाद विवाद से दूरी बनाए रखें।

वृषभ – आज का दिन शानदार है। आज पुराने दोस्तों से संबंध सुधरेंगे। किसी विशेष कार्य के पूरा होने से मन प्रसन्न रहेगा। व्यापार-व्यवसाय में लाभ के योग बन रहे हैं। आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी। स्वास्थ्य भी ठीक रहेगा। परिवार में मेहमानों का आना रहेगा। आज पुरानी बातों को बुलाकर नई शुरुआत कर सकते हैं।

मिथुन – आज का दिन बहुत अच्छा गुजरेगा। आज पुराने दोस्तों और रिश्तेदारों से मिलना होगा। साथियों के साथ बाहर जाने का प्रोग्राम बना सकते हैं। मन में हर्ष और उल्लास रहेगा। परिवार के साथ अच्छा समय बिताएंगे। व्यापार-व्यवसाय में लाभ के योग बन रहे हैं। किसी भी मामले में उतावलापन न करें।

कर्क – आज सेहत को लेकर चिंता हो सकती है। परिवार के सदस्यों के बीच किसी बात को लेकर मनमुटाव हो सकता है। व्यापार-व्यवसाय में सोच विचार कर बड़ा निवेश करें। वाहन चलाते समय सावधानी बरतें। किसी विशेष कार्य के लिए बाहर की यात्रा पर जाना पड़ सकता है।

सिंह – आज आपकी सारी इच्छाओं की पूर्ति होगी। हालांकि कुछ कामों में बाधा भी आ सकती है। परिवार में आपसी सामंजस्य बनाने में सफलता मिलेगी। प्रॉपर्टी आदि विवाद के कारण आप कोर्ट केस में उलझ सकते हैं। हमेशा अपनी वाणी पर संयम रखें।

कन्या – आज का दिन शानदार है। दोस्तों और परिवार के सदस्यों के साथ अच्छा समय बिताएंगे। आज आपका सोचा हर काम पूरा होगा। घर और समाज में आपकी तारीफ होगी। मन में प्रसन्नता रहेगी। आज कोई पुरानी दुश्मनी खत्म होगी।

तुला – आज का दिन बहुत अच्छा है। आज किसी पुराने मित्र से मुलाकात होगी। बिजनेस में लाभ होगा। आज किसी नए काम की प्लानिंग बना सकते हैं। घर में माहौल शानदार रहेगा। बच्चों और परिवार के साथ बाहर जा सकते हैं।

वृश्चिक – आज थोड़ा संभल कर रहें। अपने दुश्मनों को पहचानें और उनसे बचकर भी रहें। आज शत्रु पक्ष आप पर हावी हो सकता है। किसी पर भी भरोसा न करें। किसी को बड़ी धनराशि उधार न दें। आज किसी से मन की बात ना कहें, नहीं तो आपका बनता हुआ कार्य बिगड़ सकता है। पारिवारिक विवाद से आज आप दूर रहे वाणी पर संयम रखें।

धनु – आज का दिन उतार-चढ़ाव से भरा रहेगा। सेहत खराब हो सकती है। पत्नी और बच्चों के स्वास्थ्य को लेकर भी चिंताएं बनी रहेंगी। व्यापार-व्यवसाय में विरोधी वर्ग आपके कार्य को बिगाड़ सकते हैं। यात्रा के दौरान सावधानी रखें। किसी विशेष कार्य के लिए आज आपका चयन किया जा सकता है।

मकर – आज का दिन कोई खुशखबरी लेकर आने वाला है। पिछले दिनों से अटका काम पूरा होगा। परिवार में मांगलिक कार्य के योग बनेंगे। घर परिवार के लोगों के साथ अच्छा समय बिताएंगे। व्यापार-व्यवसाय में कोई नया अवसर मिल सकता है।

कुंभ – आज का दिन बहुत अच्छा रहेगा। किसी नए काम की शुरुआत कर सकते हैं। पिछले दिनों से प्रॉपर्टी में निवेश करने का सोच-विचार कर रहे हैं, तो आज बड़ा मौका है। आज किसी मित्र से आपको बड़ी आर्थिक मदद मिल सकती है। परिवार में चल रहे आपसी तनाव खत्म होंगे।

मीन – आज सेहत को लेकर परेशान नजर आएंगे। मौसम के हिसाब से खान-पान पर नियंत्रण रखें। बाहर की यात्रा पर जाएं, तो भी स्वास्थ्य का ध्यान रखें। परिवार में कोई दुखद समाचार प्राप्त होगा। आज किसी व्यक्ति से आपके मतभेद बढ़ सकते हैं। वाणी पर संयम रखें।

Leave a Comment