Uttarakhand DIPR
Uttarakhand DIPR
October 31, 2026
Daily Lok Manch
Recent राष्ट्रीय

हमारी सेना ने पाकिस्तान के अंदर 100 किलोमीटर घुसकर मारा, ऑपरेशन सिंदूर’ से आतंक के आकाओं का हेडक्वॉर्टर ही उड़ा दिया गया : अमित शाह


केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह शनिवार को अपने गृह राज्य गुजरात पहुंचे । गांधीनगर के कोलवाड़ा में एक जनसभा को संबोधित करते हुए अमित शाह ने पाकिस्तान को फिर चेतावनी दी। गृहमंत्री अमित शाह ने कहा कि हमारी सेना ने पाकिस्तान के अंदर 100 किमी तक घुसकर आतंकियों के 9 ठिकानों को तबाह किए। इसके अलावा 100 से ज्यादा आतंकियों को मारा।

पाकिस्तान ने कच्छ से कश्मीर तक हमले का दुस्साहस किया, लेकिन हमारी सेना ने हर हमले को विफल किया। एक भी मिसाइल भारत में नहीं गिरी। हम न्यूक्लियर हमले से नहीं डरते हैं। उन्होंने कहा- मोदी जी के प्रधानमंत्री बनने के बाद से तीन हमले हुए हैं और पीएम ने तीनों ही आतंकी हमलों का मुंहतोड़ जवाब दिया है। उरी को सर्जिकल स्ट्राइक से, पुलवामा को एयर स्ट्राइक से और अब ‘ऑपरेशन सिंदूर’ से आतंक के आकाओं का हेडक्वॉर्टर ही उड़ा दिया गया है।

Leave a Comment