9 मार्च, रविवार का पंचांग और राशिफल - Daily Lok Manch PM Modi USA Visit New York Yoga Day
March 8, 2026
Daily Lok Manch
Recent धर्म/अध्यात्म

9 मार्च, रविवार का पंचांग और राशिफल

🌼🌺आज का पंचांग 🌺 🌼

दिनांक – 09 मार्च 2025

दिन – रविवार

विक्रम संवत – 2081

शक संवत -1946

अयन – उत्तरायण

ऋतु – वसंत ॠतु

मास – फाल्गुन

पक्ष – शुक्ल

तिथि – दशमी सुबह 07:45 तक तत्पश्चात एकादशी

नक्षत्र – पुनर्वसु रात्रि 11:55 तक तत्पश्चात पुष्य

योग – सौभाग्य दोपहर 02:59 तक तत्पश्चात शोभन

राहुकाल – शाम 05:17 से शाम 06:46 तक

सूर्योदय 06:53

सूर्यास्त – 06:44

दिशाशूल – पश्चिम दिशा मे

व्रत पर्व विवरण-

विशेष- रविवार के दिन स्त्री-सहवास तथा तिल का तेल खाना और लगाना निषिद्ध है। (ब्रह्मवैवर्त पुराण, ब्रह्म खंडः 27.29-38) 🌼आज का सुविचार 🌼

कभी हार न मानने की आदत ही,आपकी एक दिन जीत का कारण बनती हैं।

9 मार्च का राशिफल—-

मेष

आज का दिन आपका अच्छा रहने वाला है। स्वास्थ्य आपका ठीक रहेगा। आप किसी लंबी यात्रा आदि पर जा सकते हैं। मित्रों से आर्थिक सहयोग प्राप्त होगा। व्यापार आदि में उतार-चढ़ाव बना रहेगा। परिवार में आज आपसे किसी का विवाद हो सकता है। वाणी पर संयम रखें।

वृषभ

आज का दिन भागदौड़ से भरा रहेगा। आपका मन अशांत रहेगा। स्वास्थ्य में गिरावट महसूस करेंगे। व्यापार-व्यवसाय में कोई बड़ी डील हाथ से निकल सकती है। परिवार में किसी अपने का दुखद समाचार प्राप्त होगा। पत्नी से मतभेद हो सकते हैं।

मिथुन

आज आप भी किसी लंबी यात्रा आदि पर जा सकते हैं। वाहन आदि के उपयोग में सावधानी बरतें। आप किसी विशेष काम न होने से परेशान हो सकते हैं। अपने किसी परिचित से वाद विवाद बढ़ सकता है। परिवार में अपनों का साथ मिलेगा। व्यापार-व्यवसाय में नुकसान उठाना पड़ सकता है।

कर्क

आज आप किसी यात्रा आदि पर जा सकते हैं। कोई व्यक्ति विशेष से मिलना होग, जिससे आगामी समय में लाभ के योग बनेंगे। आप व्यापार-व्यवसाय में कोई नया काम शुरू कर सकते हैं। कोई बड़ी डील या पार्टनरशिप आज आपको मिल सकती है। परिवार में अपनों का सहयोग मिलेगा। मान सम्मान में बढ़ोतरी होगी।

सिंह

आज का दिन आपके लिए आपके अनुकूल रहेगा। नौकरी के लिए यदि प्रयासरत हैं, तो आज आपको सफलता प्राप्त होगी। व्यापार-व्यवसाय में भी कोई नया बना कार्य का आज आपको ऑफर मिल सकता है। किसी विशेष व्यक्ति से मिलना होगा। परिवार में सभी का सहयोग प्राप्त होगा। मित्रों से आर्थिक लाभ प्राप्त होगा।

कन्या

आज का दिन आपका सामान्य रहेगा। आप किसी काम के लिए बाहर लंबी यात्रा पर जा सकते हैं। व्यापार-व्यवसाय में बड़ा निवेश न करें। आर्थिक स्थिति में गिरावट महसूस करेंगे। परिवार में किसी अपने का दुखद समाचार प्राप्त होगा। मन अशांत रहेगा। वाणी पर संयम रखें। वाद-विवाद से दूर रहें।

तुला

आज के दिन आपके सोचे हुए काम पूर्ण होंगे। आज आपको रिश्तेदारों और मित्रों से व्यापार-व्यवसाय में सहयोग प्राप्त होगा। मन प्रसन्न रहेगा। स्वास्थ्य ठीक रहेगा। नया कार्यक्षेत्र आज आपको मिल सकता है। रुका हुआ धन मिलेगा। परिवार में अपनों के साथ कहीं बाहर यात्रा आदि पर जा सकते हैं। परिवार में मान सम्मान बढ़ेगा।

वृश्चिक

आज का दिन अच्छा रहने वाला है। आज रुके हुए काम पूर्ण हो सकते हैं। परिवार से साथ अधिक समय व्यतीत करेंगे, जिससे मन प्रसन्न रहेगा। आज बाहर डिनर पर जा सकते हैं। पुराने मित्रों से बातचीत हो सकती है। आर्थिक रूप से आज का दिन सामान्य रहेगा। स्वास्थ्य में गिरावट हो सकती है। मौसमी बीमारी की चपेट में आ सकते हैं।

धनु

आज के दिन आप किसी लंबी यात्रा आदि पर जा सकते हैं। स्वास्थ्य में उतार-चढ़ाव बना रहेगा। परिवार में किसी अपने का दुखद समाचार प्राप्त होगा। व्यापार-व्यवसाय में आज नुकसान होने की संभावना है। कार्यक्षेत्र में आज कोई परिवर्तन न करें। परिवार में किसी बात को लेकर विवाद की स्थिति बन सकती है। वाद-विवाद से दूर रहें। वाणी पर संयम रखें।

मकर

आज का दिन आपके लिए बहुत अच्छा रहने वाला है। आप किसी धार्मिक यात्रा आदि पर जा सकते हैं। व्यापार-व्यवसाय में लाभ होगा। आप व्यापार में कोई बड़ा निवेश कर सकते हैं। परिवार में माहौल अच्छा रहेगा। मित्र व परिवार के लोगों का सहयोग मिलेगा। वाद-विवाद से दूर रहें। वाणी पर संयम रखें।

कुंभ

आज का दिन कुछ समस्याओं से भरा रह सकता है। आप किसी विवाद में फंस सकते हैं। अधिकारी वर्गों से मतभेद बढ़ सकते हैं। व्यापार-व्यवसाय में चल रहा आपका काम बाधित हो सकता है। परिवार ने कोई धार्मिक आयोजन होगा। परिवार में किसी का स्वास्थ्य बिगड़ सकता है, जिस कारण कुछ मानसिक चिंता बनी रहेगी।

मीन

स्वास्थ्य को लेकर आज आप परेशान रह सकते हैं। परिवार में कोई दुखद समाचार प्राप्त होगा। व्यापार-व्यवसाय में शत्रुओं के कारण आपको हानि उठानी पड़ सकती है। आर्थिक स्थिति में गिरावट आएगी। कार्यक्षेत्र में आज परिवर्तन करना आपके लिए ठीक नहीं रहेगा।

Related posts

20 नवंबर, गुरुवार का पंचांग और राशिफल

admin

14 सितंबर हिंदी दिवस : देश में हिंदी को कितने इम्तिहानों से गुजरना होगा ! कब होगा राजभाषा का राष्ट्रभाषा के रूप में “अभिनंदन”

admin

AUTO expo 2023 Noida : नोएडा में ऑटो एक्सपो आज से शुरू, वाहन कंपनियों ने पेश की नई-नई आधुनिक कारें, मारुति कंपनी की पहली इलेक्ट्रिक कार बनी आकर्षण का केंद्र, हुंडई ने भी लॉन्च की ईवी कार

admin

Leave a Comment