Uttarakhand DIPR
Uttarakhand DIPR
October 21, 2026
Daily Lok Manch
राष्ट्रीय

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर भाजपा का एलान, दिल्ली में केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा ने शुरू की महिला समृद्धि योजना,  महिलाओं को हर महीने मिलेंगे 2500 रुपये


अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के मौके पर केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा ने आज शनिवार को ‘महिला समृद्धि योजना’ लॉन्च की। इस योजना के तहत दिल्ली की महिलाओं को हर महीने 2500 रुपये की सीधी आर्थिक मदद दी जाएगी। दिल्ली में एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जेपी नड्डा ने घोषणा की कि इस योजना को लागू करने के लिए 5100 करोड़ रुपये मंजूर किए गए हैं। इस मौके पर दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा कि बीजेपी सरकार अपने सभी वादों को पूरा करेगी। उन्होंने महिलाओं की सुरक्षा और कल्याण के लिए काम करने का संकल्प लिया। उन्होंने कहा, हमने दिल्ली में महिलाओं की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए पिंक टॉयलेट बनाए हैं। हमने जो भी वादे किए थे, उन्हें पूरा करेंगे। दिल्ली बीजेपी अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने बताया कि इस योजना को लागू करने के लिए एक साल के लिए 5100 करोड़ रुपये मंजूर किए गए हैं। उन्होंने कहा, “अब हम जल्द ही महिलाओं का रजिस्ट्रेशन शुरू करेंगे और इस योजना को लागू करेंगे।”

योजना को लागू करने के लिए गठित की गई तीन सदस्यीय कमेटी

दिल्ली सरकार में मंत्री मंजींदर सिंह सिरसा ने कहा कि योजना को मंजूरी मिल गई है और जल्द ही इसका पोर्टल एक्टिव किया जाएगा, ताकि महिलाएं इसके लिए आवेदन कर सकें। उन्होंने बताया कि योजना की शर्तें और अन्य नियम तय करने के लिए तीन मंत्रियों – कपिल मिश्रा, आशीष सूद और प्रवेश वर्मा की एक कमेटी बनाई गई है।

Leave a Comment