August 25, 2026
Daily Lok Manch
Recent धर्म/अध्यात्म

8 मार्च, शनिवार का पंचांग और राशिफल


🌼🌺आज का पंचांग 🌺 🌼


दिनांक – 08 मार्च 2025

दिन – शनिवार

विक्रम संवत – 2081

शक संवत -1946

अयन – उत्तरायण

ऋतु – वसंत ॠतु

मास – फाल्गुन

पक्ष – शुक्ल

तिथि – नवमी सुबह 08:16 तक तत्पश्चात दशमी

नक्षत्र – आर्द्रा रात्रि 11:28 तक तत्पश्चात पुनर्वसु

योग – आयुष्मान शाम 04:24 तक तत्पश्चात सौभाग्य

राहुकाल – सुबह 09:51 से सुबह 11:20 तक

सूर्योदय 06:54

सूर्यास्त – 06:44

दिशाशूल – पूर्व दिशा मे

व्रत पर्व विवरण- विश्व महिला दिवस

विशेष- नवमी को लौकी खाना त्याज्य है।(ब्रह्मवैवर्त पुराण, ब्रह्म खंडः 27.29-34)


                🌼आज का सुविचार 🌼



आप कितने भी बड़े बन जाएं अगर आपके अंदर इंसानियत नहीं है तो सब बेकार है।



8 मार्च का राशिफल—-





मेष



आज का दिन जातक का अच्छा रहने वाला है, सुबह से ही मन खुश रहेगा। आज रुके हुए काम पूरे हो सकते हैं, व्यापार-व्यवसाय में लाभ होगा। संध्या के समय किसी पुराने दोस्त से मुलाकात होगी, इससे मन खुश रहेगा। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा।


वृषभ

आज का दिन जातक का लाभदायक रहने वाला है। जो जातक प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे हैं, उन्हें सफलता मिल सकती है। व्यापार-व्यवसाय में पुरानी सोची हुई योजना क्रियान्वित कर सकते हैं। आज बच्चों के स्वास्थ्य को लेकर चिंतित रह सकते हैं। नई प्रॉपर्टी वाहन आदि खरीदने के योग बन रहे हैं।


मिथुन



आज का दिन जातक का प्रतिकूल रहने वाला है। पड़ोसी के साथ विवाद हो सकता है, सतर्क रहें। कार्यस्थल पर अत्यधिक कार्य का बोझ महसूस करेंगे। कार्य में विलंब होने के कारण उच्च अधिकारी आपको अप्रिय शब्दों बोल सकते हैं। सिर में दर्द और सीने में दर्द की शिकायत रह सकती है।

कर्क


आज का दिन जातक का अच्छा रहने वाला है, आज रुके हुए सरकारी काम पूरे हो सकते हैं। जीवनसाथी का भरपूर सहयोग मिलेगा। पैतृक संपत्ति में हिस्सा मिल सकता है, व्यापार में जोखिम से बचें। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा।


सिंह


आज का दिन जातक का अच्छा रहने वाला है, सकारात्मक विचारों से खुद को तरोताजा महसूस करेंगे। परिवार में शांति का माहौल रहेगा। जीवनसाथी से भरपूर प्यार मिलेगा। आज आर्थिक रूप से भी दिन अच्छा रहेगा, आकस्मिक लाभ मिलेगा। संध्या के समय बच्चों के साथ समय बिताएंगे।


कन्या


आज का दिन जातक का सामान्य रहने वाला है। आज कुछ प्रतिकूल परिस्थितियों का सामना करना पड़ सकता है, मन दुखी रहेगा। आज अत्यधिक भागदौड़ के कारण थकान महसूस कर सकते हैं। संध्या के समय परिवार के साथ समय व्यतीत करेंगे, मौसमी बीमारी की चपेट में आ सकते हैं।


तुला


आज का दिन जातक का आर्थिक रूप से अच्छा है। आज व्यापार-व्यवसाय में लाभ प्राप्त करेंगे, व्यापार के विस्तार को लेकर नई योजनाएं बना सकते हैं। पूर्व में किया हुआ निवेश आज लाभदायक रहेगा। किसी पुराने मित्र के साथ टेलीफोन पर बातचीत हो सकती है, जिससे मन खुश होगा। आंखों में जलन और हाथ पैर दर्द की शिकायत रह सकती है।


वृश्चिक



आज का दिन जातक का अच्छा रहने वाला है, आज जातक के मान-सम्मान में वृद्धि होगी। किसी धार्मिक आयोजन में सम्मिलित हो सकते हैं। प्रभावशाली व्यक्तियों के संपर्क में आने से भविष्य में लाभ होगा। व्यापार-व्यवसाय में बिना पढ़े किसी पेपर पर सिग्नेचर न करें। कोई निकट का व्यक्ति धोखा दे सकता है, सतर्क रहें। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा।


धनु


आज का दिन जातक का प्रतिकूल रहेगा, स्वास्थ्य को लेकर चिंतित रह सकते हैं। सलाह दी जाती है कि दिनचर्या में व्यायाम योग आदि को शामिल करें। कार्य के अत्यधिक बोझ के कारण मन दुखी रह सकता है। आज जातक के मन और मस्तिष्क में नकारात्मक वातावरण बना रहेगा। मानसिक रूप से खुद को कमजोर महसूस करेंगे। सलाह दी जाती है कि आज कोई भी निर्णय लेने से बचें।


मकर


आज का दिन जातक का सामान्य रहने वाला है। कोई अनचाहा मेहमान आ सकता है। वाणी पर संयम रखें, वरना वाद-विवाद की स्थिति निर्मित हो सकती है. अनावश्यक धन खर्च होने से आर्थिक स्थिति खराब हो सकती है। किसी संक्रमण से ग्रसित हो सकते हैं।


कुंभ


आज का दिन जातक का अच्छा रहने वाला है। मन अध्यात्म की ओर झुका रहेगा, परिवार के साथ निकट धार्मिक यात्रा पर जा सकते हैं। प्रॉपर्टी आदि खरीदने का प्लान बना सकते हैं। व्यापार-व्यवसाय को लेकर चिंतित रह सकते हैं, बड़ा निर्णय लेने से बचें।


मीन


आज का दिन जातक का सामान्य रहने वाला है, अत्यधिक कार्य में खुद को सम्मिलित रखेंगे। आज जातक अत्यधिक समय परिवार के साथ बिताने वाले हैं। अनावश्यक खर्च बढ़ेगा, स्वास्थ्य को लेकर आज का दिन अच्छा नहीं है। बुखार-खांसी आदि की शिकायत रह सकती है।

Leave a Comment