9 दिसंबर , शनिवार का पंचांग और राशिफल - Daily Lok Manch PM Modi USA Visit New York Yoga Day
April 10, 2026
Daily Lok Manch
Recent धर्म/अध्यात्म

9 दिसंबर , शनिवार का पंचांग और राशिफल

दिनांक:- 09 दिसम्बर 2023

🌺 आज का पंचांग 🌺

दिन:- शनिवार
युगाब्दः- 5125
विक्रम संवत- 2080
शक संवत -1945
अयन – याम्यायण (दक्षिणायन)
गोल – याम्यायण (दक्षिण गोल)
ऋतु – हेमन्त
काल (राहु)- पूर्व दिशा
मास – अग्रहायण
पक्ष – कृष्ण पक्ष
तिथि- द्वादशी
नक्षत्र – चित्रा
योग – शोभन
करण- कौलव
दिशा शूल- पूर्व दिशा में
🌞सूर्योदय:- 6:32
🌑सूर्यास्त:- 5:08
🌞पाक्षिक सूर्य— ज्येष्ठा नक्षत्र में ।
🌸आज का व्रत व विशेष:- एकादशी व्रत पारणा गोमूत्रेन ।
🪷आने वाला व्रत व विशेष:- त्रयोदशी- रविवार ।
🌻🌸 सांस्कृतिक कोष🌸🌻
अर्जुन के चार पत्नियों का नाम द्रौपदी, सुभद्रा, उलूपी और चित्रांगदा था ।
🌚 राहु काल:- दिन के 9:11 से 10:31 बजे तक ।

   🌺🌼आज का सुविचार🌼🌺 

सफाई देने में अपना समय बर्बाद ना करें लोग वही सुनते हैं जो वह सुनना चाहते हैं ।

9 दिसंबर का राशिफल—-

मेष

आज का दिन आपका सामान्य रहने वाला है। आपका स्वास्थ्य ठीक रहेगा। साथ ही आप किसी लंबी यात्रा पर जा सकते हैं। वाहन आदि का उपयोग संभाल कर करें। मित्रों से आर्थिक सहयोग प्राप्त होगा। व्यापार आदि में उतार-चढ़ाव बना रहेगा। परिवार में आज आपसे किसी का विवाद हो सकता है। वाणी पर संयम रखें।

वृषभ

आज का दिन व्यर्थ की भागदौड़ से भरा रहेगा आपका मन अशांत रहेगा स्वास्थ्य में गिरावट महसूस करेंगे व्यापार-व्यवसाय में कोई बड़ी डील हाथ से निकल सकती है परिवार में किसी अपने का दुखद समाचार प्राप्त होगा पत्नी से मतभेद हो सकते हैं

मिथुन

आज आपका दिन ठीक-ठाक रहेगा। कोई रुका हुआ पुराना कार्य आज पूरा होगा। स्वास्थ्य में उतार-चढ़ाव बना रहेगा। व्यापार में आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। कोई नया कार्य आज आप शुरू कर सकते हैं। परिवार में मांगलिक कार्य के योग हैं। साथ ही आज आप किसी धार्मिक यात्रा पर जा सकते हैं।

कर्क

आज आपका दिन अच्छा रहने वाला है, जिस कार्य के लिए आप प्रयास कर रहे हैं उसमें आपको सफलता मिलेगी। साथ ही व्यापार में कोई बड़ा कार्य कर सकते हैं, आय के नए स्रोत बनेंगे। परिवार में कोई नया मेहमान आएगा। पारिवारिक मतभेद दूर होंगे। मन आनंद से भरा रहेगा।

सिंह

आज का दिन कुछ परेशानियों से भरा रहेगा। आप व्यर्थ के विवाद में फंस सकते हैं। कोई झूठा आरोप आप पर लगा सकता है। स्वास्थ्य की दृष्टि से आज आप कमजोरी महसूस करेंगे। किसी अपने के लिए मन में चिंता बनी रहेगी। साथ ही व्यापार में परिवर्तन करना आज आपके लिए ठीक नहीं रहेगा। परिवार में किसी बात को लेकर आपस में झगड़ा आदि भी हो सकता है।

कन्या

आज आप किसी अपने के व्यवहार के कारण परेशान हो सकते हैं। किसी संबंधी से बड़ा विवाद हो सकता है। आप स्वास्थ्य में गिरावट महसूस करेंगे। साथ ही पत्नी का स्वास्थ्य भी बिगड़ सकता है। व्यापार में अपने पार्टनर से आप धोखा खा सकते हैं। पैतृक संपत्ति को लेकर परिवार में विवाद की स्थिति बनेगी। वाहन आदि का उपयोग संभाल करें और वाणी पर संयम रखें।

तुला

आज आपका मन प्रसन्न रहेगा। किसी विशेष व्यक्ति से मिलेंगे। आपके स्वास्थ्य में लाभ होगा। साथ ही किसी धार्मिक यात्रा पर जा सकते हैं। परिवार के साथ संबंध मधुर होंगे। व्यापार में लाभ के योग बन रहे हैं। कोई नया कार्य पार्टनरशिप में शुरू कर सकते हैं। पत्नी बच्चों के साथ आज आपका समय अच्छा बीतने वाला है।

वृश्चिक

आज का दिन आपके लिए सफलता से भरा रहेगा। नौकरी आदि का प्रयास कर रहे हैं, तो आज सफल होंगे। व्यापार-व्यवसाय में लाभ होगा। साथ ही परिवार में माता-पिता का स्वास्थ्य अच्छा होगा। कोई नया वाहन मकान आदि खरीद सकते हैं। वाद-विवाद से दूर रहें।

धनु

आज आप स्वास्थ्य को लेकर परेशान रह सकते हैं। पारिवारिक समस्याओं के कारण मन अशांत रहेगा। व्यापार में सहयोगियों के कारण कोई बड़ा काम आपके हाथ से निकल सकता है। साथ ही आपको व्यापार में घाटा उठाना पड़ सकता है। परिवार में वाद-विवाद की स्थिति बनेगी। वाहन आदि का उपयोग संभाल कर करें।

मकर

आज आपका दिन परेशानियों से भरा रहेगा। स्वास्थ्य बिगड़ सकता है। परिवार में किसी अपने का अप्रिय समाचार सुनने को मिलेगा। साथ ही व्यापार आदि में हानि उठानी पड़ सकती हैं। वाणी पर संयम रखें। वाद-विवाद से दूर रहें।

कुंभ

आज का दिन आपके लिए बहुत अच्छा रहने वाला है। न्यायालय पक्ष में विजय प्राप्त होगी। सोचे हुए कार्य पूर्ण होंगे। मित्रों और संबंधियों का आर्थिक रूप से पूर्ण सहयोग प्राप्त होगा। कोई नया कार्य शुरू कर सकते हैं। व्यापार में लाभ होगा। साथ ही किसी धार्मिक यात्रा पर भी जा सकते हैं।

मीन

आज के दिन आप कोई नया कार्य शुरू करेंगे। किसी विशेष व्यक्ति के आगमन से मन प्रसन्न रहेगा। माता-पिता परिवार के साथ आप किसी बड़े कार्य की योजना बना सकते हैं। साथ ही परिवार के साथ कहीं घूमने भी जा सकते हैं। स्वास्थ्य ठीक रहेगा। वाहन, मकान आदि खरीदने के योग हैं।

Related posts

PM Modi Himachal- Tripura Visit पीएम मोदी आज अरुणाचल प्रदेश और त्रिपुरा के दौरे पर, 5100 करोड़ रुपये से अधिक की विकास परियोजनाओं की करेंगे शुरुआत

admin

ईडी का एक्शन : राजस्थान विधानसभा चुनाव प्रचार की गहमागहमी के बीच प्रवर्तन निदेशालय ने कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी और राहुल गांधी की बढ़ाई मुश्किलें

admin

Himachal Gujarat assembly election Live : दोनों राज्यों के नतीजे लाइव- गुजरात में भाजपा एक बार फिर ऐतिहासिक जीत की ओर, हिमाचल में कांग्रेस-बीजेपी की कड़ी टक्कर

admin

Leave a Comment