21 फरवरी, शुक्रवार का पंचांग और राशिफल - Daily Lok Manch PM Modi USA Visit New York Yoga Day
July 27, 2026
Daily Lok Manch
Recent धर्म/अध्यात्म

21 फरवरी, शुक्रवार का पंचांग और राशिफल

🌺🌼आज का पंचांग 🌼 🌺 

दिनांक – 21 फरवरी 2025

दिन – शुक्रवार

विक्रम संवत – 2081

शक संवत -1946

अयन – उत्तरायण

ऋतु – वसंत ॠतु

मास – फाल्गुन (गुजरात-महाराष्ट्र माघ)

पक्ष – कृष्ण

तिथि – अष्टमी सुबह 11:57 तक तत्पश्चात नवमी

नक्षत्र – अनुराधा शाम 03:54 तक तत्पश्चात ज्येष्ठा

योग – व्याघात सुबह 11:59 तक तत्पश्चात हर्षण

राहुकाल – सुबह 11:26 से दोपहर 12:52 तक

सूर्योदय 07:06

सूर्यास्त – 06:38

दिशाशूल – पश्चिम दिशा मे

व्रत पर्व विवरण – 

विशेष- अष्टमी को नारियल का फल खाने से बुद्धि का नाश होता है। (ब्रह्मवैवर्त पुराण, ब्रह्म खंडः 27.29-34)

                🌼आज का सुविचार 🌼 

जीवन में अपनी कमजोरियों की स्वीकार्यता रखनी जरूरी है, तभी हम खुद में सुधार कर पाएंगे।

21 फरवरी का राशिफल—–

मेष 

आज का दिन आपका अच्छा रहेगा। आज किसी काम को लेकर बाहर जाना पड़ सकता है। स्वास्थ्य आपका ठीक रहेगा। व्यापार में कोई नई डील आज हो सकती है। परिवार में मांगलिक कार्य के योग बनेंगे। कोई नया मेहमान परिवार में आ सकता है।

वृषभ 

आज का दिन आपका सामान्य रहेगा। सोचे हुए कार्य पूरा होंगे। स्वास्थ्य में कुछ उतार-चढ़ाव बना रहेगा। परिवार में मांगलिक कार्य के योग बनेंगे। व्यापार-व्यवसाय में आर्थिक स्थिति बिगड़ सकती है। किसी बात को लेकर परिवार में मतभेद की स्थिति पैदा होगी।

मिथुन 

आज के दिन आप अपने परिवार के साथ कहीं बाहर घूमने जा सकते हैं। स्वास्थ्य ठीक रहेगा। व्यापार-व्यवसाय में आर्थिक लाभ प्राप्त होगा। कोई नया कार्य शुरू कर सकते हैं। परिवार में मांगलिक कार्य के योग बनेंगे। कोई नया वाहन मकान आदि आजकल खरीद सकते हैं।

कर्क 

आज का दिन आपका बहुत अच्छा रहने वाला है। आप किसी विशेष कार्य को लेकर बाहर की यात्रा पर जा सकते हैं। न्यायालय पक्ष में विजय प्राप्त होगी। व्यापार-व्यवसाय में आय के नए स्रोत बनेंगे। परिवार में मान सम्मान बढ़ेगा। कोई बड़ा डिसीजन आज परिवार के हित में आप ले सकते हैं।

सिंह 

आज का दिन उतार चढाव वाला रहेगा। अपने स्वास्थ्य के कारण आप परेशान रहेंगे। मानसिक तनाव बना रहेगा। वाहन संभालकर कर चलाएं, नहीं तो चोट लग सकती है। पत्नी व परिवार से मतभेद हो सकते हैं। किसी परिचित का दुखद समाचार मिलेगा। व्यवसाय में पार्टनर से धोखा मिल सकता है।

कन्या 

आज आप अपने स्वास्थ्य पर ध्यान दें। खानपान पर नियंत्रण रखें। यात्रा पर जाएं, तो वाहन का उपयोग संभालकर करें। व्यापार व्यवसाय में आज आपको नुकसान उठाना पड़ सकता है। किसी करीबी के कारण आपके हाथ से बड़ा ऑफर निकल सकता है। पत्नी के स्वास्थ्य में गिरावट आएगी।

तुला 

आज आप किसी बहुत पुराने मित्र से मिल सकते हैं, जिससे मन प्रसन्न रहेगा। कोई रुका हुआ कार्य आज आपका पूरा होगा। किसी विशेष व्यक्ति से आज आप मिल सकते हैं। व्यापार-व्यवसाय में लाभ के योग बनेंगे। मान-सम्मान में वृद्धि होगी। कोई नया वाहन खरीद सकते हैं।

वृश्चिक 

आज का दिन आपके लिए अच्छा रहने वाला है। बहुत दिन से जिस कार्य की सोच रहे हैं, किसी विशेष व्यक्ति के माध्यम से आज आपका काम पूरा होगा। स्वास्थ्य ठीक रहेगा। व्यापार-व्यवसाय में आर्थिक लाभ होगा। कोई नई कार्य योजना बनेगी। परिवार में अपनों का सहयोग मिलेगा। पत्नी से मतभेद दूर होंगे।

धनु 

आज का दिन अच्छा रहने वाला है। आर्थिक रूप से लाभ होगा। व्यापार-व्यवसाय में उन्नति होगी। आज मान-सम्मान में वृद्धि होगी। संध्या के समय परिवार के साथ किसी समारोह में शामिल हो सकते हैं। मन प्रसन्न रहेगा। जो जातक विदेश में हैं, उन्हें पदोन्नति मिल सकती है। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा

मकर 

आज का दिन भागदौड़ से भरा रहेगा। कोई नया कार्य आज आप शुरू कर सकते हैं, जिसके लिए आपको अत्यधिक परिश्रम करनी पड़ सकती है। व्यापार-व्यवसाय में सहयोगियों का व्यवहार अच्छा रहेगा। मित्रों से आर्थिक सहयोग आज मिल सकता है। परिवार में कोई नया मेहमान आ सकता है।

कुंभ 

आज का दिन परेशानियों से भरा रहेगा। आज कोर्ट-कचहरी के विवाद में फंस सकते हैं। व्यापार में बड़ा नुकसान हो सकता है। विरोधी वर्ग आपके प्रति षड्यंत्र रच सकते हैं। कोई बड़ा निवेश आज व्यापार में न करें। स्वास्थ्य का ख्याल रखें। परिवार में पत्नी से मतभेद बढ़ सकते हैं। वाणी पर संयम रखें। वाद-विवाद से दूर रहें।

मीन 

आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। आप किसी बड़ी समस्या से मुक्त हो सकते हैं। कोर्ट-कचहरी के मामले में विजय प्राप्त होगी। व्यापार-व्यवसाय में लाभ मिलेगा। मित्रों से आर्थिक मिलेगी। रुका हुआ धन आपको मिल सकता है। परिवार में मांगलिक कार्य के योग बनेंगे। आप किसी धार्मिक आयोजन में परिवार सहित सम्मिलित हो सकते हैं।

Related posts

Big Breaking Gangster Prince Tewatia Murder : देश की सबसे सुरक्षित मानी जाने वाली दिल्ली की तिहाड़ जेल में गैंगवार, गैंगस्टर प्रिंस तेवतिया की चाकुओं से गोदकर हत्या | Daily Lokmanch

admin

5 नवंबर शुक्रवार का पंचांग- राशिफल

admin

H1-B Visa अमेरिका में एच1बी वीजाधारकों के ‘स्टेटस’ बदलवाने या प्रवास अवधि बढ़वाने पर नहीं लगेगा शुल्क

admin

Leave a Comment