Himachal Tragedy : हिमाचल प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात की, देखें वीडियो - Daily Lok Manch Himachal Pradesh Former CM Jairam Thakur meet home minister Amit Shah
March 17, 2026
Daily Lok Manch
Recent राष्ट्रीय

Himachal Tragedy : हिमाचल प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात की, देखें वीडियो

हिमाचल में लगातार हुई बारिश से पूरे राज्य को अस्त-व्यस्त कर दिया है। इसके साथ हिमाचल में बारिश और भूस्खलन ने बड़ी तबाही भी मचाई है। ‌भाजपा के वरिष्ठ नेता और हिमाचल प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने राजधानी इन दिल्ली में केंद्रीय मंत्री अमित शाह से मुलाकात की। एक घंटे चली इस मुलाकात में जयराम ठाकुर ने गृहमंत्री अमित शाह को राज्य के हालातों के बारे में विस्तृत जानकारी दी। अमित शाह से मुलाकात के बाद बाहर मीडिया कर्मियों को संबोधित करते हुए पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कहा कि केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने राज्य को मदद का पूरा आश्वासन दिया है।

अभी हिमाचल सरकार नुकसान का पूरा कर ले उसके बाद केंद्र सरकार आर्थिक सहायता जारी करेगी। बता दें कि हिमाचल प्रदेश में मानसून एक बार फिर सक्रिय होने जा रहा है। मौसम विभाग ने आगामी 3 दिन के लिए येलो अलर्ट भी जारी किया गया है। इस दौरान कई हिस्सों में भारी बारिश की संभावना जताई है। ऐसे में फिर से हिमाचल में लोगों की मुश्किलें बढ़ सकती है। गुरुवार को प्रदेश भर में मौसम साफ बना रहा। जिससे कुल्लू किन्नौर लाहौल स्पिति में रेस्क्यू ऑपरेशन में भी आसानी हुई है, लेकिन शुक्रवार से फिर से बारिश का दौर शुरू हो जाएगा। 14 जुलाई को कांगड़ा, चंबा, कुल्लू, शिमला, बिलासपुर, सोलन, सिरमौर में बारिश की आशंका जताई गई है, जबकि 15 से 17 जुलाई को प्रदेश भर में बारिश को लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया है।

Related posts

Himachal assembly election Live : हिमाचल चुनाव में एक भी दिन प्रचार करने नहीं पहुंचे राहुल गांधी ने कांग्रेस की जीत पर इस प्रकार दी अपनी प्रतिक्रिया, राज्य में सरकार आने पर खड़गे ने इन दो नेताओं को दिया श्रेय

admin

Uttarakhand Char dham VIP Worship Charge नई व्यवस्था : बदरीनाथ और केदारनाथ में वीआईपी दर्शन करने के लिए श्रद्धालुओं को देने होंगे रुपए, अगले महीने से शुरू होगी चार धाम यात्रा

admin

यूपी चुनाव के पांचवें चरण में दोपहर 1 बजे तक आयोग ने जारी किए आंकड़े, 34.83 प्रतिशत हुई वोटिंग

admin

Leave a Comment