Uttarakhand DIPR
Uttarakhand DIPR
October 27, 2026
Daily Lok Manch
राष्ट्रीय

पटना में पुलिस लाठीचार्ज में भाजपा नेता की मौत, पार्टी कल बिहार में मनाएगी काला दिवस

शिक्षकों की नियुक्ति के मामले में बिहार की राजधानी पटना में गुरुवार 13 जुलाई को भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने नीतीश सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया। पुलिस लाठीचार्ज में एक भाजपा नेता की मौत हो गई है। जिसके बाद प्रदेश के भाजपाइयों में नीतीश सरकार के खिलाफ जबरदस्त आक्रोश है। ‌ भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा और बिहार के पूर्व डिप्टी सीएम सुशील मोदी ने नीतीश सरकार पर जमकर हमला बोला है। लाठीचार्ज और भाजपा नेता की मौत के बाद भाजपा शुक्रवार, 14 जुलाई को बिहार में काला दिवस मनाएगी। ‌दरअसल बिहार विधानसभा में हंगामे के बाद प्रोटेस्ट कर रहे बीजेपी नेताओं पर पुलिस ने लाठीचार्ज कर दिया है। इस घटना में एक बीजेपी नेता की मौत हो गई है। बीजेपी नेताओं का कहना है कि पटना के डाकबंगला चौराहे पर पुलिस ने बल प्रयोग किया। लाठीचार्ज में जहानाबाद नगर में बीजेपी के महामंत्री विजय कुमार सिंह की मौत हो गई।

Leave a Comment