Uttarakhand DIPR
Uttarakhand DIPR
October 25, 2026
Daily Lok Manch
अंतरराष्ट्रीय

नेपाल में उड़ान के दौरान हेलीकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त, पांच विदेशी नागरिकों समेत पायलट की मौत

मंगलवार सुबह नेपाल के माउंट एवरेस्ट के पास एक हेलीकॉप्टर के दुर्घटनाग्रस्त होने से पांच मेक्सिको के नागरिक समेत एक नेपाली पायलट की मौत हो गई है। पहले सूचना आई थी कि यह हेलीकॉप्टर लापता हो गया है। लेकिन बाद में हेलीकॉप्टर के क्रैश होने की पुष्टि हुई।

नेपाल के खोजी दल ने दुर्घटनाग्रस्त हेलिकॉप्टर का मलबा बरामद किया है। वहीं पांच लोगों के शव बरामद कर लिए गए हैं। जबकि एक शव की अभी भी तलाश जारी है। कोशी प्रांत पुलिस के डीआइजी राजेश नाथ बस्तोला ने न्यूज एजेंसी एएनआई को बताया कि ग्रामीणों ने पांच शव बरामद कर लिए हैं। नेपाल विमान अधिकारियों के मुताबिक, मनांग एयर के हेलिकॉप्टर ने सुकरी से काठमांडू के लिए सुबह 10:04 बजे उड़ान भरी थी। 10 मिनट बाद यह हेलीकॉप्टर क्रैश हो गया। पुलिस ने प्रारंभिक जांच के बाद बताया है कि ऐसा लगता है कि हेलिकॉप्टर पहाड़ी की चोटी पर किसी पेड़ से टकरा गया था। सूचना अधिकारी ज्ञानेंद्र भुल ने कहा, “हेलिकॉप्टर सोलुखुम्बु से काठमांडू जा रहा था और सुबह करीब 10 बजे कंट्रोल टावर से उसका संपर्क टूट गया।” कॉल साइन 9N-AMV वाला हेलीकॉप्टर सुबह 10:12 बजे (स्थानीय समय) पर रडार से गायब हो गया। एयर पोर्ट अधिकारी सागर काडेल ने कहा कि मौसम की स्थिति के कारण हेलीकॉप्टर के उड़ान रूट में बदलाव करना पड़ा।

Leave a Comment