हरिद्वार: उत्तराखंड में चार धाम यात्रा से जुड़ी बड़ी खबर सामने आई है। भारी बारिश, मौसम विभाग के अलर्ट और कई जगहों पर हुए भूस्खलन को देखते हुए चार धाम यात्रा को 2 दिनों के लिए स्थगित कर दिया गया है। मंगलवार और बुधवार को यात्रा पर रोक रहेगी।
गढ़वाल मंडल के आयुक्त ने जानकारी देते हुए बताया कि चारधाम यात्रा मार्ग पर कई स्थानों पर भूस्खलन के कारण रास्ते बाधित हुए हैं। साथ ही भारी बारिश की चेतावनी को देखते हुए श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए यह निर्णय लिया गया है। मौसम की स्थिति सामान्य होने के बाद यात्रा को दोबारा शुरू किया जाएगा।
कहां से शुरू होती है चार धाम यात्रा?
चार धाम यात्रा की शुरुआत आमतौर पर हरिद्वार या ऋषिकेश से होती है। इस धार्मिक यात्रा में श्रद्धालु यमुनोत्री, गंगोत्री, केदारनाथ और बद्रीनाथ धाम के दर्शन करते हैं। यात्रा का संचालन सा मान्य रूप से मई से नवंबर तक होता है, जबकि सर्दियों में भारी बर्फबारी के कारण इसे बंद कर दिया जाता है।
चार धाम यात्रा का धार्मिक महत्व
सनातन धर्म में चार धाम यात्रा का विशेष महत्व माना जाता है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, चार धाम के दर्शन करने से मोक्ष की प्राप्ति होती है और आध्यात्मिक शांति मिलती है। हिमालय की पवित्र वादियों में स्थित ये तीर्थ स्थल हर साल लाखों श्रद्धालुओं को आकर्षित करते हैं।
Tags:

