Uttarakhand DIPR
Uttarakhand DIPR
October 23, 2026
Daily Lok Manch
मौसम

Uttarakhand Monsoon उत्तराखंड में भारी बारिश का अलर्ट

दिल्ली-राजस्थान में बारिश का दौर थम गया है। यहां बारिश का कोई अलर्ट जारी नहीं किया गया है। वहीं यूपी और बिहार में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। इससे उमस वाली गर्मी से राहत मिलेगी और मौसम सुहावना बना रहेगा। मौसम विभाग ने उत्तराखंड में भी भारी से बहुत भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। कहीं बारिश से लोगों को राहत मिलेगी तो वहीं कई स्थानों पर बारिश के कारण जलजमाव की समस्या का सामना करना पड़ेगा। मौसम विभाग ने उत्तराखंड के बागेश्वर, पिथौरागढ़, चंपावत, नैनीताल, उधम सिंह नगर और देहरादून समेत सभी जिलों में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है, लेकिन टिहरी गढ़वाल में बहुत भारी बारिश के रेड अलर्ट जारी किया गया है।

Leave a Comment