उत्तराखंड में भारी बारिश का अलर्ट, सीएम धामी ने सभी एजेंसियों को हाई अलर्ट पर रहने के दिए निर्देश - Daily Lok Manch PM Modi USA Visit New York Yoga Day
August 6, 2026
Daily Lok Manch
उत्तराखंड मौसम

उत्तराखंड में भारी बारिश का अलर्ट, सीएम धामी ने सभी एजेंसियों को हाई अलर्ट पर रहने के दिए निर्देश

प्रदेश में लगातार हो रही बारिश और मौसम विभाग की चेतावनियों को देखते हुए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने राज्य की आपदा तैयारियों की समीक्षा की। उन्होंने सचिव, आपदा प्रबंधन एवं पुनर्वास विनोद कुमार सुमन से दूरभाष पर बातचीत कर विभिन्न जिलों की स्थिति की जानकारी ली और सभी संबंधित विभागों को पूरी सतर्कता के साथ कार्य करने के निर्देश दिए।


मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य आपदा प्रतिवादन बल (SDRF), राष्ट्रीय आपदा प्रतिवादन बल (NDRF), जिला प्रशासन, पुलिस, अग्निशमन, स्वास्थ्य विभाग समेत सभी एजेंसियां आपसी समन्वय के साथ हाई अलर्ट पर रहें। किसी भी आपात स्थिति में राहत एवं बचाव कार्य बिना किसी देरी के शुरू किए जाएं। संवेदनशील क्षेत्रों और नदी-नालों के जलस्तर पर लगातार निगरानी रखने तथा जरूरत पड़ने पर लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाने के भी निर्देश दिए गए हैं।


उन्होंने सभी जिलाधिकारियों को जिला आपातकालीन परिचालन केंद्र 24 घंटे सक्रिय रखने और हर घटना पर त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित करने को कहा। मुख्यमंत्री ने स्पष्ट किया कि किसी भी स्थिति में जनहानि रोकना सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है।


सचिव, आपदा प्रबंधन एवं पुनर्वास विनोद कुमार सुमन ने बताया कि भारत मौसम विज्ञान विभाग ने गुरुवार के लिए देहरादून, चमोली और बागेश्वर में ऑरेंज अलर्ट तथा राज्य के अन्य सभी जिलों में येलो अलर्ट जारी किया है। कई स्थानों पर भारी बारिश, आकाशीय बिजली और तेज हवाओं की संभावना जताई गई है, जिसके चलते सभी संबंधित विभागों को अलर्ट मोड पर रखा गया है।


उन्होंने प्रदेशवासियों और पर्यटकों से अपील की कि मौसम विभाग की चेतावनियों को गंभीरता से लें, अनावश्यक यात्रा से बचें और यात्रा पर निकलने से पहले मौसम व सड़क मार्ग की ताजा जानकारी जरूर प्राप्त करें। साथ ही अफवाहों से दूर रहकर केवल प्रशासन और अधिकृत सरकारी स्रोतों से जारी सूचनाओं पर ही भरोसा करें तथा प्रशासन के दिशा-निर्देशों का पालन करें।

Related posts

हिमाचल की अफसरशाही की कमान अब उत्तराखंड मूल के केके पंत के हाथों में, सरकार ने सौंपा मुख्य सचिव का दायित्व

admin

उत्तराखंड की धामी सरकार का अहम फैसला, प्रदेश के मदरसों में बच्चों को ऑपरेशन सिंदूर के बारे में पढ़ाया जाएगा

admin

कैम्पटी में अगलाड़घाटी खेल एवं सांस्कृतिक विकास समारोह में शामिल हुए सीएम धामी

admin

Leave a Comment