ब्रेकिंग-सीएम धामी के साथ मंत्रिमंडल की बैठक को बीच में ही छोड़ चले गए हरक सिंह रावत ने अचानक दिया कैबिनेट मंत्री पद से इस्तीफा - Daily Lok Manch PM Modi USA Visit New York Yoga Day
March 29, 2026
Daily Lok Manch
उत्तराखंड राजनीतिक

ब्रेकिंग-
सीएम धामी के साथ मंत्रिमंडल की बैठक को बीच में ही छोड़ चले गए हरक सिंह रावत ने अचानक दिया कैबिनेट मंत्री पद से इस्तीफा


पिछले महीने धामी सरकार में कैबिनेट मंत्री यशपाल आर्य के इस्तीफा देने के बाद आज एक बार फिर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के लिए मुश्किलें बढ़ा गईं। काफी समय से अपने बयानों से उत्तराखंड की राजनीति में सुर्खियों में चल रहे कैबिनेट मंत्री हरक सिंह रावत ने आखिरकार अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। बताया जा रहा है कि कैबिनेट बैठक को भी हरक सिंह रावत बीच में ही छोड़ कर निकल गए थे और बाद में उनके इस्तीफे की खबर आई। उन्होंने अपनी ही सरकार पर गंभीर आरोप लगाया है। ऐसे में चुनाव से पहले कांग्रेस के बाद अब बीजेपी की भी आंतरिक कलह बाहर आने लगी है। बता दें कि मु्ख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी विधानसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर कई दिनों से पूरी ताकत झोंक हुए हैं। अब कैबिनेट मंत्री हरक सिंह रावत के अचानक इस्तीफे के बाद सत्तारूढ़ भाजपा सरकार के लिए मुश्किलें बढ़ गई हैं।

Related posts

उत्तराखंड लोक सेवा आयोग ने जारी किया समूह ग परीक्षाओं का शेड्यूल, इन पदों के लिए की जाएगी भर्ती

admin

उत्तर प्रदेश चुनाव प्रभारी और केंद्रीय मंत्री ने अखिलेश यादव की चुनाव आयोग से शिकायत की

admin

19 सितंबर, सोमवार का पंचांग और राशिफल

admin

Leave a Comment