Uttarakhand : सीएम पुष्कर सिंह धामी की सुरक्षा में तैनात गार्ड ने खुद को गोली मारकर की आत्महत्या, पुलिस जांच में जुटी - Daily Lok Manch PM Modi USA Visit New York Yoga Day
April 1, 2026
Daily Lok Manch
उत्तराखंड

Uttarakhand : सीएम पुष्कर सिंह धामी की सुरक्षा में तैनात गार्ड ने खुद को गोली मारकर की आत्महत्या, पुलिस जांच में जुटी

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की सुरक्षा में तैनात कमांडो प्रमोद रावत ने खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली है। पौड़ी के रहने वाले जवान ने छुट्टी न मिलने के चलते आत्महत्या की। परिवार में कथा भागवत होने की वजह से जवान प्रमोद रावत लगातार छुट्टी मांग रहा था। बताया जाता है कि जवान सीएम आवास से राजभवन के मध्य बने बैरक में था। बैरक में ही उसने खुद को गोली मारकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। प्रमोद रावत 40वीं वाहिनी पीएसी का जवान था। वहीं घटना की सूचना मिलते ही कई वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंच गए हैं। फिलहाल पुलिस जांच में जुटी हुई है।एडीजी अभिनव कुमार का कहना है कि गोली AK-47 से ठोड़ी से सटकर लगी है। अब यह दुर्घटनावश लगी है या आत्महत्या है इस बात की जांच की जा रही है। उन्होंने बताया कि छुट्टी 16 जून से मांगी जा रही थी ऐसे में अगर आत्महत्या की है तो यह वजह नहीं हो सकती है।

Related posts

उत्तराखंड में एई-जेई परीक्षा प्रश्न पत्र लीक मामले में सीएम धामी के निर्देश पर 9 लोगों पर मुकदमा दर्ज

admin

The Kerala story : सीएम धामी ने अपने कैबिनेट मंत्रियों संग देखी “द केरला स्टोरी” फिल्म

admin

‘कानून व्यवस्था से खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं’, सीएम धामी की अधिकारियों को कड़ी चेतावनी

admin

Leave a Comment