Uttarakhand : बाबा केदारनाथ धाम में लगातार बढ़ रही श्रद्धालुओं की संख्या को देखते हुए बदरी-केदार मंदिर समिति ने किया बड़ा फैसला - Daily Lok Manch PM Modi USA Visit New York Yoga Day
July 21, 2026
Daily Lok Manch
उत्तराखंड धर्म/अध्यात्म

Uttarakhand : बाबा केदारनाथ धाम में लगातार बढ़ रही श्रद्धालुओं की संख्या को देखते हुए बदरी-केदार मंदिर समिति ने किया बड़ा फैसला

उत्तराखंड स्थित बाबा केदारनाथ धाम में लगातार श्रद्धालुओं की संख्या बढ़ती जा रही है। पिछले कई दिनों से बारिश के बावजूद भी बाबा के दरबार में पूजा अर्चना करने के लिए आ रहे हैं। केदारनाथ धाम में लगातार बढ़ती यात्रियों की संख्या को देखते हुए बदरी-केदार मंदिर समिति ने बड़ा फैसला लिया है। बदरी-केदार मंदिर समिति ने केदारनाथ में दर्शन करने के समय में परिवर्तन किया है। श्रद्धालुओं की संख्या को देखते हुए बदरी-केदार मंदिर समिति ने केदारनाथ मंदिर को खोलने का समय बढ़ा दिया है। 24 घंटों में से 22 घंटे मंदिर खुला रखा जा रहा है। भक्तों को अब रात के समय भी बाबा केदार के दर्शन कराये जा रहे हैं। केदारनाथ में अब अब रात के 11 बजे से सुबह सात बजे तक भी केदारनाथ में दर्शन कराए जा रहे हैं। प्रत्येक दिन लगभग 25 हजार यात्री केदारनाथ धाम पहुंच रहे हैं। इस बार चारों धामों में तीर्थयात्रियों की भारी भीड़ उमड़ रही है। केदारनाथ धाम में क्षमता से अधिक यात्री दर्शन के लिए पहुंच रहे हैं। साथ ही यात्रा मार्ग पर जगह-जगह जाम लगने से यात्रियों को काफी परेशानी उठानी पड़ रही है। इसे देखते हुए सरकार ने केदारनाथ धाम के लिए नए पंजीकरण पर 03 जून तक रोक लगा दी है। वहीं, पहले ही पंजीकरण करा चुके यात्रियों को हरिद्वार, ऋषिकेश, तपोवन, व्यासी, श्रीनगर और रुद्रप्रयाग में रोक कर आगे भेजा जाएगा। 25 अप्रैल से शुरू हुई केदारनाथ यात्रा में बीते वर्ष से अधिक श्रद्धालु पहुंच रहे हैं। अब तक 6 लाख 30 हजार से ज्यादा श्रद्धालु दर्शन कर चुके हैं।

Related posts

4 साल सेना में भर्ती के विरोध में हो रही हिंसा के बीच सीएम योगी का बड़ा बयान

admin

28 नवंबर दिन रविवार का पंचांग और राशिफल

admin

मानसून से पहले सरकार की तैयारी पूरी, पर्वतीय क्षेत्रों में तीन महीने का राशन एक साथ मिलेगा

admin

Leave a Comment