यमुनोत्री धाम के कपाट खुलने की तिथि और समय घोषित - Daily Lok Manch PM Modi USA Visit New York Yoga Day
August 1, 2026
Daily Lok Manch
उत्तराखंड धर्म/अध्यात्म

यमुनोत्री धाम के कपाट खुलने की तिथि और समय घोषित

उत्तराखंड में स्थित है यमुनोत्री धाम के कपाट खुलने की तिथि सोमवार 27 मार्च को घोषित कर दी गई है। ‌अक्षय तृतीया पर मां यमुना के धाम के कपाट 12.41 पर खोले जाएंगे। मां यमुना की उत्सव डोली इसी दिन शीतकालीन प्रवास खुशीमठ (खरसाली) से अपने भाई सोमेश्वर देवता की अगुवाई में सेना के बैंड के साथ यमुनोत्री धाम के लिए प्रस्थान करेगी। गंगोत्री धाम के कपाट भी अक्षय तृतीया के दिन 12 बजकर 35 मिनट पर खोले जाएंगे। श्री बदरीनाथ धाम के कपाट 27 अप्रैल को सुबह 7 बजकर 10 मिनट पर और श्री केदारनाथ धाम के कपाट 25 अप्रैल को सुबह 6 बजकर 20 मिनट पर श्रद्धालुओं के दर्शनार्थ खोले जाएंगे।

Related posts

12 मार्च, रविवार का पंचांग और राशिफल

admin

सीएम धामी ने ‘आइडिया ग्रैंड चैलेंज’ के रूप में दी जाने वाली प्रोत्साहन राशि बढ़ाकर दो लाख रुपए करने का किया एलान

admin

चार धाम यात्रा के बीच मौसम विभाग ने जारी किया बर्फीले तूफान का अलर्ट, यात्रियों को सुरक्षित स्थानों पर रुकने की अपील की

admin

Leave a Comment