यूकेएसएसएससी के अध्यक्ष बनाए गए जीएस मर्तोलिया, लंबे समय से खाली चल रहा था यह पद - Daily Lok Manch PM Modi USA Visit New York Yoga Day
February 25, 2026
Daily Lok Manch
उत्तराखंड

यूकेएसएसएससी के अध्यक्ष बनाए गए जीएस मर्तोलिया, लंबे समय से खाली चल रहा था यह पद

उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (यूकेएसएसएससी) का करीब सवा 2 महीने से खाली चल रहा अध्यक्ष पद बुधवार को धामी सरकार ने नियुक्ति कर दी है। उत्तराखंड सरकार ने रिटायर आईपीएस अधिकारी जीएस मर्तोलिया को उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग का अध्यक्ष बनाया है। शासन की ओर से शासनादेश भी जारी कर दिया गया है। बता दें कि यूकेएसएसएससी परीक्षा में पेपर लीक होने के मामले में तत्कालीन आयोग के अध्यक्ष एस राजू ने नैतिक जिम्मेदारी लेते हुए अपने पद से इस्तीफा दे दिया था। ‌
जिसके बाद से अध्यक्ष का पद लगातार खाली चल रहा था। स्नातक स्तरीय प्रतियोगी परीक्षा का पेपर लीक होने के मामले में विवाद के बाद उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग चर्चाओं में है। जिसको लेकर एसटीएफ के साथ ही विजिलेंस भी विभिन्न मामलों पर जांच कर रही है।

GS mertolia retired IPS officer UKSSSC New president

Related posts

उत्तराखंड में धामी सरकार पुलिस विभाग में करेगी बंपर भर्ती, देखें आदेश

admin

Ankita Bhandari Justice कोटद्वार की कोर्ट ने अंकिता भंडारी हत्याकांड में सुनाया फैसला, तीनों दोषियों को आजीवन कारावास की सुनाई सजा, फैसला सुनने के लिए अदालत के बाहर लोगों की भारी भीड़ रही

admin

Kedarnath Tragedy VIDEO : 11 साल बाद फिर केदारघाटी में तबाही का सैलाब, हजारों श्रद्धालुओं को डरा गया खौफनाक मंजर, मौत के मुंह से निकले तीर्थयात्री

admin

Leave a Comment