Uttarakhand DIPR
Uttarakhand DIPR
October 23, 2026
Daily Lok Manch
उत्तराखंड

उत्तराखंड में समूह ग भर्ती परीक्षा में इंटरव्यू किया खत्म, मुख्यमंत्री धामी ने किया एलान

हल्द्वानी पहुंचे उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज आयोजित एक जनसभा के दौरान बड़ा एलान किया। मुख्यमंत्री धामी ने उत्तराखंड में आयोजित समूह ग की भर्ती परीक्षा के लिए इंटरव्यू की व्यवस्था तत्काल प्रभाव से खत्म करने का एलान किया। बता दें कि बुधवार को हल्द्वानी के रामलीला मैदान में भाजपा युवा मोर्चा द्वारा नकल विरोधी कानून लागू करने के उपलक्ष पर आभार रैली आयोजित की गई। इस दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं ने सीएम धामी का जोरदार स्वागत किया और आभार जताया। सभा को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने एक बड़ी घोषणा की। सीएम ने कहा अब उत्तराखंड में समूह ग की भर्ती परीक्षा में पास होने वाले अभ्यर्थियों को साक्षात्कार नहीं देना होगा। सीएम धामी ने कहा प्रतियोगिता परीक्षाओं को पारदर्शी बनाने के लिए सरकार लगातार काम कर रही है। लोगों से सुझाव भी मांग रही है। अब उत्तराखंड सरकार ऐसा कानून लाने जा रही है, जहां कोई भी प्रतियोगिता परीक्षा हो उसमें इंटरव्यू खत्म करने जा रही है। उन्होंने कहा सरकार उत्तराखंड में समूह ग की होने वाली भर्तियों में अब और पारदर्शिता लाने के लिए इंटरव्यू को खत्म करने जा रही है। इस इंटरव्यू में तकनीकी और गैर तकनीकी पद भी साक्षात्कार पूर्ण रूप से खत्म किया जा रहा है। सीएम ने कहा कि उत्तराखंड सरकार निर्णय लेने जा रही है कि उच्च पदों पर होने वाले साक्षात्कार को 10% से अधिक नहीं रखा जाए। उन्होंने कहा साक्षात्कार में शिकायत मिल रही थी कि किसी को अधिक अंक दिए जाते हैं तो किसी को कम अंक दिए जाते हैं।

Leave a Comment