आंध्र प्रदेश सरकार राज्य में 3000 मंदिरों का करेगी निर्माण - Daily Lok Manch PM Modi USA Visit New York Yoga Day
July 7, 2026
Daily Lok Manch
धर्म/अध्यात्म राष्ट्रीय

आंध्र प्रदेश सरकार राज्य में 3000 मंदिरों का करेगी निर्माण

आंध्र प्रदेश सरकार ने कहा कि वो हर गांव में एक मंदिर बनवाएगी। उपमुख्यमंत्री कोट्टू सत्यनारायण ने कहा कि मुख्यमंत्री वाई एस जगनमोहन रेड्डी के निर्देश पर, हिंदू धर्म की रक्षा और प्रचार के लिए इस पहल की शुरुआत की गई है। धर्मादा विभाग का भी कार्यभार संभाल रहे सत्यनारायण ने मंगलवार को कहा, ‘‘बड़े पैमाने पर कमजोर वर्गों के इलाकों में हिंदू मंदिरों को बनाना शुरू किया गया है।’’ तिरुमाला तिरुपति देवस्थानम के श्री वाणी ट्रस्ट ने मंदिरों के निर्माण के लिए प्रत्येक मंदिर को 10 लाख रुपये आवंटित किए हैं। राज्य में 1,330 मंदिरों को बनाने की शुरुआत के अलावा, इस लिस्ट में अन्य 1,465 मंदिर भी जोड़े गए हैं। इसी तरह कुछ विधायकों के आग्रह पर और 200 मंदिर बनाए जाएंगे। सत्यनारायण ने कहा कि शेष मंदिरों का निर्माण अन्य स्वयंसेवी स्थाओं के सहयोग से किया जाएगा। डिप्टी सीएम सत्यनारायण के अनुसार धर्मादा विभाग के तत्वावधान में 978 मंदिरों का निर्माण तेजी से हो रहा है जबकि प्रत्येक 25 मंदिरों का कार्य एक सहायक इंजिनियर को सौंपा गया है।

Related posts

हिमाचल प्रदेश में भारी बारिश और भूस्खलन से 4 बच्चों समेत पांच लोगों की मौत, पानी के सैलाब में कई गाड़ियां बह गईं, देखें वीडियो

पीएम मोदी के बाबा बदरीनाथ और केदारनाथ के संभावित दौरे को लेकर पुलिस प्रशासन ने लिया व्यवस्थाओं का जायजा

admin

आज हरिद्वार गंगा में जनरल बिपिन रावत और पत्नी मधुलिका की अस्थियों का होगा विसर्जन

admin

Leave a Comment