September 1, 2026
Daily Lok Manch
धर्म/अध्यात्म

खुशखबरी: 26 मई को केरल में मानसून देगा दस्तक

मौसम विभाग ने चेतावनी जारी करते हुए कहा है कि इस हफ्ते के दौरान उत्तर-पश्चिम और मध्य भारत के मैदानी इलाकों में भीषण लू की स्थिति बनी रहने की आशंका है। 24 मई तक उत्तर-पश्चिम भारत के कई हिस्सों में अधिकतम तापमान में धीरे-धीरे दो से तीन डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी हो सकती है।

दिल्ली एनसीआर में तापमान पहले से अधिक है और इसके और बढ़ने की आशंका है। अनुमान है कि अगले एक हफ्ते तक दिल्ली में तापमान 42-44 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है। अगले तीन दिनों में तापमान 45 डिग्री तक भी पहुंच सकता है।

कहां कैसा रहेगा मौसम?
दिल्ली के लिए अगले दो दिनों के लिए आरेंज अलर्ट जारी किया गया है। वहीं, छत्तीसगढ़ में तापमान में 21 मई तक तीन से चार डिग्री की बढ़ोतरी हो सकती है। पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, पश्चिमी राजस्थान और पूर्वी राजस्थान के कुछ इलाकों में 24 मई तक लू चलने की आशंका है। पश्चिमी और पूर्वी उत्तर प्रदेश में मंगलवार से 24 मई के बीच भीषण लू की स्थिति बन सकती है।

Leave a Comment