गोल्डन ब्वॉय नीरज चोपड़ा बने टेरिटोरियल आर्मी में लेफ्टिनेंट कर्नल - Daily Lok Manch PM Modi USA Visit New York Yoga Day
December 14, 2025
Daily Lok Manch
Recent धर्म/अध्यात्म

गोल्डन ब्वॉय नीरज चोपड़ा बने टेरिटोरियल आर्मी में लेफ्टिनेंट कर्नल

टोक्यो ओलंपिक के स्वर्ण पदक विजेता नीरज चोपड़ा को भारतीय सेना की तरफ से बड़ा सम्मान मिला है। उन्हें टेरिटोरियल आर्मी में लेफ्टिनेंट कर्नल की मानद उपाधि दी गई है। यह घोषणा साप्ताहिक सार्वजनिक पत्रिका और भारत सरकार के अधिकृत कानूनी दस्तावेज द गजट ऑफ इंडिया में दी गई है। लेफ्टिनेंट कर्नल पद पर नीरज की नियुक्ति 16 अप्रैल 2025 से लागू हो गई है।

सैन्य मामलों के विभाग के संयुक्त सचिव, मेजर जनरल जीएस चौधरी के एक बयान में कहा गया है,”प्रादेशिक सेना विनियम, 1948 के पैरा -31 द्वारा प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए, राष्ट्रपति को 16 अप्रैल, 2025 से पूर्व उप मेजर नीरज चोपड़ा, पीवीएसएम, पद्म श्री, वीएसएम, गांव और डाकघर खंडरा, पानीपत, हरियाणा को सम्मानित करते हुए खुशी हो रही है।”

नीरज को पहले 26 अगस्त, 2016 को भारतीय सेना में नायब सूबेदार के पद पर जूनियर कमीशंड अधिकारी के रूप में नामांकित किया गया था। उनकी सराहनीय सेवा के लिए उन्हें 2018 में अर्जुन पुरस्कार और 2021 में विशिष्ट सेवा पदक से सम्मानित किया गया था। बाद में उसी साल उन्हें सूबेदार के पद पर पदोन्नत किया गया। 2022 में भारतीय सशस्त्र बलों के सर्वोच्च शांतिकाल पदक, परम विशिष्ट सेवा पदक से सम्मानित होने के बाद, उन्हें दो साल बाद सूबेदार मेजर के पद पर पदोन्नत किया गया था।

Related posts

VIDEO Karnatak assembly election 2023 PM Modi Jai Bajrangbali : बजरंगबली पर गरमाई सियासत : कांग्रेस के बजरंग दल पर बैन लगाने की बात पर पीएम मोदी ने आज चुनावी रैली में पूरे जोश और तेज आवाज में पूरे “6 बार जय बजरंगबली के लगाए नारे”, देखें वीडियो

admin

डिबेट में फाइट : राष्ट्रीय न्यूज चैनल में लाइव डिबेट के दौरान बहस इतनी बढ़ गई कि “महिला पैनलिस्ट ने मौलाना की कर दी धुनाई”, कुर्सी फेंक दी गई, टीवी शो के एंकर बचाने में लगे रहे, मची अफरा-तफरी, देखें वीडियो

admin

VIDEO Baba Bageshwar Dham मंत्रियों जैसा रुतबा : पं धीरेंद्र शास्त्री के काफिले में सुरक्षा का कड़ा पहरा, “बाबा की कार में गूंजती सायरन की आवाज और लटक कर चल रहे दर्जनों सुरक्षाकर्मी”, एक झलक पाने के लिए सड़कों पर उमड़े हजारों लोग, देखें वीडियो

admin

Leave a Comment