आज से कानपुर के लोग हो जाएंगे मेट्रो रेल वाले, पीएम मोदी दिखाएंगे हरी झंडी - Daily Lok Manch PM Modi USA Visit New York Yoga Day
April 5, 2026
Daily Lok Manch
उत्तर प्रदेश

आज से कानपुर के लोग हो जाएंगे मेट्रो रेल वाले, पीएम मोदी दिखाएंगे हरी झंडी

आज उत्तर प्रदेश के एक और शहर को मेट्रो रेल की सौगात मिलने जा रही है। पीएम मोदी एक बार फिर यूपी के कानपुर दौरे पर हैं। प्रधानमंत्री कानपुर में करीब 6 घंटे बिताएंगे। इस दौरान पीएम मोदी कानपुर को मेट्रो रेल की सौगात भी देंगे। बता दें कि पीएम मोदी का यह यूपी में एक महीने में सातवां दौरा है। कानपुर में सबसे पहले पीएम इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी के दीक्षांत समारोह में शामिल होंगे। फिर निराला नगर रेलवे मैदान में मेट्रो समेत कई परियोजनाओं का उद्घाटन करेंगे और रैली को संबोधित करेंगे। कानपुर मेट्रो रेल आईआईटी कानपुर से मोती झील तक 9 किलोमीटर तक है। प्रधानमंत्री कानपुर मेट्रो रेल परियोजना का निरीक्षण करेंगे और आईआईटी मेट्रो स्टेशन से गीता नगर तक मेट्रो की सवारी करेंगे। कानपुर में मेट्रो रेल परियोजना की पूरी लंबाई 32 किलोमीटर है, और इसे 11,000 करोड़ रुपये से अधिक की लागत से बनाया जा रहा है। इसके साथ ही पीएम मोदी 356 किलोमीटर लंबी बीना-पनकी मल्टीप्रोडक्ट पाइपलाइन परियोजना का भी उद्घाटन करेंगे। इस परियोजना की क्षमता लगभग 34.5 लाख मीट्रिक टन प्रति वर्ष है। मध्य प्रदेश की बीना रिफाइनरी से लेकर कानपुर के पनकी तक फैली इस परियोजना को 1500 करोड़ रुपये से अधिक की लागत से बनाया गया है। यह क्षेत्र में बीना रिफाइनरी से पेट्रोलियम उत्पादों को पहुंचाने में मदद करेगी।

Related posts

यूपी विधानसभा चुनाव से पहले आज पुलिस-प्रशासन का बड़ा इम्तिहान

admin

बड़ी खबर: यूपी के एक साथ तीन मंत्रियों की नाराजगी से हलचल तेज, एक राज्य मंत्री के इस्तीफे की भी चर्चा, “सीएम योगी के ट्वीट से सियासी पारा और बढ़ा”

admin

सपा एमएलसी पुष्पराज जैन के यहां छापे के बाद अखिलेश यादव ने कन्नौज पर खेला ‘सियासी स्ट्रोक’

admin

Leave a Comment