August 22, 2026
Daily Lok Manch
उत्तर प्रदेश शिक्षा और रोज़गार

यूपी विधानसभा चुनाव से पहले आज पुलिस-प्रशासन का बड़ा इम्तिहान

विधानसभा चुनाव से पहले आज उत्तर प्रदेश पुलिस प्रशासन के लिए एक बड़ा इम्तिहान है। रविवार को एक बार फिर से यूपीटीईटी यानी शिक्षक पात्रता परीक्षा दोबारा होने जा रही है। बता दें कि पिछले साल नवंबर के महीने में आयोजित हुई यूपी टीईटी की परीक्षा के पेपर लीक होने से योगी सरकार की जबरदस्त किरकिरी हुई थी। लेकिन आज इस परीक्षा को देखते हुए राज्य की पुलिस प्रशासन ने अपनी खास तैयारी कर रखी है। बताया जा रहा है कि यह परीक्षा 2 पाली में होगी। पहली पाली में 183 केंद्रों में 84017 अभियार्थी परीक्षा देंगे, वहीं दूसरी में 132 केंद्रों में 59895 अभियार्थी परीक्षा देंगे। बताया गया है कि उत्तर प्रदेश के हर जिले में इस बार पेपर के दो सेट भेजे जाएंगे।

Leave a Comment