Uttarakhand DIPR
Uttarakhand DIPR
October 21, 2026
Daily Lok Manch
उत्तराखंड मौसम

राजधानी देहरादून से लेकर पहाड़ों तक बारिश और ठंडी हवाओं ने बढ़ाई मुश्किलें, मौसम विभाग ने जारी किया 3 दिनों तक येलो अलर्ट

मार्च के महीने में मौसम ने करवट ली है। बेमौसम की बारिश ने पूरे उत्तर भारत में जनजीवन प्रभावित कर दिया है। इसके साथ मैदान से लेकर पहाड़ तक सर्दी भी बढ़ गई है। दिल्ली एनसीआर, हिमाचल, उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश, पंजाब, हरियाणा काले घने बादल और बारिश हो रही है। वहीं दूसरी ओर यूपी और उत्तराखंड में ओले गिरने से किसानों की फसलें भी बर्बाद होने की खबरें सामने आई हैं। राजधानी देहरादून में शुक्रवार रात हुई बारिश शनिवार सुबह तक जारी रही। दिन में भी रुक रुक कर बारिश होती रही और ठंडी हवाएं चलती रही। मौसम विभाग ने बताया है कि अभी उत्तराखंड में अगले 3 दिनों तक बारिश हो सकती है। मौसम विभाग ने राज्य भर में गर्जना के साथ बारिश की भविष्यवाणी की है। मौसम विभाग ने प्रदेश के निचले इलाकों में येलो अलर्ट जारी किया गया, जबकि ऊंचे स्थानों पर मौसम विभाग ने बर्फबारी की संभावना भी जताई है।

Leave a Comment