पंजाब पुलिस ने खालिस्तान समर्थक अमृतपाल सिंह को साथियों के साथ किया गिरफ्तार - Daily Lok Manch PM Modi USA Visit New York Yoga Day
July 24, 2026
Daily Lok Manch
अपराध राष्ट्रीय

पंजाब पुलिस ने खालिस्तान समर्थक अमृतपाल सिंह को साथियों के साथ किया गिरफ्तार

खालिस्तान समर्थक अमृतपाल सिंह को शनिवार 18 मार्च को पुलिस ने छह साथियों के साथ गिरफ्तार कर लिया है।
पंजाब पुलिस ने अमृतपाल सिंह को उसके 6 साथियों के साथ जालंधर के महतपुर इलाके के पास से धर दबोचा है।हालांकि अभी इसकी पुष्टि नहीं हो पाई है। काफिले के साथ खुद अमृतपाल भी था, 8 जिलों की पुलिस उसका पीछा कर रही है वहीं तनाव की स्थिति के बीच हालात की गंभीरता को भांपते हुए पंजाब के कई इलाकों में मोबाइल इंटरनेट सेवाएं बंद कर दी गई हैं । वारिस पंजाब दे के प्रमुख अमृतपाल सिंह के खिलाफ पुलिस लगातार कार्रवाई कर रही थी। उसके साथियों पर पहले ही पुलिस ने शिकंजा कसना शुरू कर दिया था और शनिवार को पुलिस ने अमृतपाल सिंह को भी गिरफ्तार कर लिया।पंजाब पुलिस ने सभी नागरिकों से शांति बनाए रखने की अपील की है। पुलिस ने ट्वीट किया-सभी नागरिकों से अनुरोध है कि शांति और सद्भाव बनाए रखें। पंजाब पुलिस कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए काम कर रही है।

Related posts

New Changes from October 1  इस बार भी पहली तारीख कई बदलाव लेकर आई, आज से हुए पांच बड़े मुख्य बदलाव, एलपीजी सिलेंडर भी हुआ महंगा

admin

अक्षय कुमार की “रामसेतु” भी बॉक्स ऑफिस पर पड़ी ठंडी, इस साल एक हिट फिल्म को तरसे खिलाड़ी, अजय देवगन की “थैंक गॉड” भी नहीं कर सकी कमाई

admin

Bihar Assembly Election बिहार का महासमर शुरू, चुनाव आयोग ने विधानसभा चुनाव की तारीखों को किया एलान, दो चरणों में डाले जाएंगे वोट

admin

Leave a Comment