Uttarakhand DIPR
Uttarakhand DIPR
October 25, 2026
Daily Lok Manch
Recent राष्ट्रीय

भाजपा के पूर्व राज्यसभा सांसद सुब्रमण्यम स्वामी ने अपने आवास पर सुरक्षा की मांग को लेकर केंद्र सरकार के खिलाफ कोर्ट पहुंचे


भारतीय जनता पार्टी के पूर्व राज्यसभा सांसद सुब्रमण्यम स्वामी अपने बयानों की वजह से सुर्खियों में बने रहते हैं। सुब्रमण्यम स्वामी केंद्र सरकार की कई नीतियों का भी खुलकर विरोध करते आए हैं। अब भाजपा के पूर्व राज्यसभा सांसद सुब्रमण्यम स्वामी ने केंद्र सरकार के खिलाफ दिल्ली हाईकोर्ट का रुख किया है। स्वामी का दावा है कि केंद्र सरकार ने अभी तक उनके आवास पर सुरक्षा प्रदान नहीं की है। स्वामी के वकील ने याचिका में कहा है कि सरकार ने उनके सरकारी आवास के पुन: आवंटन की मांग वाली एक याचिका की सुनवाई के दौरान निरंतर सुरक्षा का आश्वासन दिया था, लेकिन अभी तक ऐसी कोई व्यवस्था नहीं की गई है। केस की सुनवाई 31 अक्टूबर को होगी।

Leave a Comment